सुजैन खान ने रोमांटिक वीडियो संग BF अर्सलान को विश किया बर्थडे, पूर्व पति ऋतिक ने भी दी बधाई

हाल ही में, फेमस सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सुजैन खान ने रोमांटिक वीडियो संग BF अर्सलान को विश किया बर्थडे, पूर्व पति ऋतिक ने भी दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। इंटीरियर डिजाइनर सुजैन अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने और अर्सलान के खास पलों की झलकियां साझा करती रहती हैं। 19 दिसंबर 2022 को अर्सलान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में सुजैन ने एक रोमांटिक वीडियो के साथ अर्सलान को बर्थडे विश किया है। 

ARSLAN GONI

सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर अपने लविंग बॉयफ्रेंड को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। वीडियो में हमें सुजैन और अर्सलान के खास पलों की झलकियां देखने को मिलती है, जिनमें उनके वेकेशन से लेकर डे आउट्स तक शामिल हैं। इस वीडियो के साथ सुजैन ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अर्सलान के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए लिखा है, “हैप्पी हैप्पीएस्ट बर्थडे माय लव। आप सबसे अद्भुत इंसान हैं, जिसे मैं जानती हूं। आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाते हैं। मैं जो भी करती हूं। आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं। यहां से लेकर आगे तक, हम एक अनंत जीवन को बनाने जा रहे हैं।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सुजैन की पोस्ट पर उनके फैंस व सेलेब्स फ्रेंड्स भी रिएक्ट कर रहे हैं और बर्थडे बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हालांकि, इन सब कमेंट्स में जिस कमेंट ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह था सुजैन के पूर्व पति ऋतिक रोशन का कमेंट। जी हां, सुजैन की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट कर अर्सलान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो @arslangoni'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। इससे पहले, अर्सलान गोनी ने GF सुजैन खान को रोमांटिक अंदाज में विश किया था बर्थडे, यहां देखें क्यूट वीडियो

CMT

CMT

जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अपनी शादी को खत्म करते हुए साल 2014 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था। हालांकि, दोनों अपने बेटों ऋहान और ऋदान की साथ में को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। वहीं, दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। जहां सुजैन को दूसरी बार अर्सलान गोनी में अपना प्यार मिला है, वहीं ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। 

ARSLAN GONI

फिलहाल, हम भी अर्सलान गोनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको सुजैन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.