ऋतिक रोशन की EX वाइफ सुजैन खान बुरी तरह हुईं ट्रोल, अर्सलान गोनी संग रिश्ते पर उठे कई सवाल

एक्टर ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान को एक्टर अर्सलान गोनी को डेट करने के लिए यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

ऋतिक रोशन की EX वाइफ सुजैन खान बुरी तरह हुईं ट्रोल, अर्सलान गोनी संग रिश्ते पर उठे कई सवाल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) एक समय में इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। लेकिन उन दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई और वो हमेशा के लिए अलग हो गए। वर्तमान समय में, ऋतिक की पत्नी सुजैन, एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं और उनके बर्थडे के दिन सुजैन ने अर्सलान संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। सुजैन के अपने इंस्टा हैंडल पर अर्सलान और अपनी फोटो पोस्ट करते ही ऋतिक के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और सुजैन व अर्सलान को खूब खरी-खोटी सुनाई। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की शादी से उनके फैंस को सबसे ज्यादा खुशी होती है। इसलिए, जब ये सेलेब्स अपने रिश्ते को खत्म कर देते हैं, तो वही फैंस इस बारे में गपशप करना शुरू कर देते हैं। फैंस अपने पसंदीदा कपल्स को अलग-अलग देखकर टूट जाते हैं। हालांकि, फैंस को ऐसा ही झटका तब लगा था, जब ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने अपने तलाक की घोषणा की थी। कपल ने 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। लेकिन सुजैन और ऋतिक अब भी काफी अच्छे दोस्त हैं और वे दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते हैं। हालांकि, अब सुजैन खान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और कथित रूप से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

19 दिसंबर 2021 को सुजैन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे। मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जो हर उस चीज से भरी हो, जिसके आप योग्य हैं..सबसे तेज मुस्कान और आपके लिए प्रेम के साथ। आप सबसे खूबसूरत ऊर्जा हैं, जो मैंने अब तक देखी है। शाइन ब्राइटेस्ट अनलिमिटेड।" इस फोटो के कमेंट सेक्शन में अर्सलान ने लिखा था, "लव यू"।

(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में किया है कुछ गलत लोगों का सामना, इंटरव्यू में कही ये बात)

सुजैन की पोस्ट की गई इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों ने ऋतिक को अर्सलान के लिए छोड़ने पर सुजैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें 'नमूना और छपरी' जैसे नाम देकर ट्रोल किया। उन्होंने अर्सलान जैसे किसी व्यक्ति के लिए ऋतिक के साथ अपना रिश्ता तोड़ने पर सुजैन से कई सवाल किए। यहां देखें बाकी के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

(ये भी पढ़ें- 'अकबर का बल बीरबल' फेम विशाल कोटियन दो महीने बाद अपनी लेडीलव संग करेंगे सगाई)

2017 में 'सीएनएन आईबीएन' को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने अपनी बेवफाई की अफवाहों पर कहा था, “सुज़ैन इस बारे में बहुत मुखर रही हैं और मुझे लोगों पर हंसने का मन करता है। जब लोगों का तलाक हो जाता है, तो यह हमेशा पुरुष द्वारा बेवफाई के कारण नहीं होता है। यह इतनी छोटी सोच वाली धारणा है।" उन्होंने आगे कहा था, "यह सामान्य धारणा है कि, वो सुपरस्टार हैं, उसने कुछ गलत किया होगा। लेकिन बात ये नहीं है।" ऋतिक और सुजैन दो बेटों ऋहान और ऋधान के माता-पिता हैं। हालांकि, ऋतिक का पूरा परिवार एक साथ नहीं रहता है। लेकिन जब भी वक्त मिलता है, वे सब साथ समय बिताते हैं।

फिलहाल, ट्रोलर्स वास्तव में बहुत कठोर और असंवेदनशील होते हैं। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.