स्वरा भास्कर ने SP नेता फहद अहमद से गुपचुप तरीके से की शादी, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

स्वरा भास्कर ने SP नेता फहद अहमद से गुपचुप तरीके से की शादी, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड में तो सीक्रेट तरीके से डेटिंग और शादी करने का चलन है। हालांकि, शादी के बाद जब सेलेब्स अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं, तब ये आधिकारिक तौर पर जगजाहिर होता है। अभिनेत्री अथिया शेट्टी और कियारा आडवाणी के बाद अब ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी किया है। जी हां, सही पढ़ा आपने। उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ शादी की घोषणा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी लव स्टोरी भी शेयर की है।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने​ किया शादी का ऐलान

दरअसल, स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को 'विशेष विवाह अधिनियम 1954' के तहत कोर्ट मैरिज की थी। अब 16 फरवरी 2023 को स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टा हैंडल से इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, "कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज की तलाश करते हैं, जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है @FahadZirarAhmad। अराजक है, लेकिन यह तुम्हारा है!" स्वरा ने वीडियो में खुलासा किया कि वे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मिले थे और एक-दूसरे के ट्वीट्स पर चर्चा करते हुए उनका रिश्ता बढ़ गया। दोनों ने एक साथ एक बिल्ली को गोद भी लिया है और पिछले महीने उन्होंने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया था। स्वरा और फहद के प्यार की शुरुआत तब हुई थी, जब फहद ने उन्हें अपनी बहन की शादी के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने काम की वजह से शुरुआत में उन्होंने मना कर दिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

स्वरा भास्कर की शादी की तस्वीरें

एक पैपराजी पेज ने स्वरा की गुपचुप शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में स्वरा अपनी बड़ी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। क्रीम कलर के ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका उनके लुक को निखार रहे थे। दूसरी ओर, लाल नेहरू जैकेट में फहद भी हैंडसम लग रहे थे।

Swara Bhasker Got Married To Samajwadi Party Leader

Swara Bhasker Got Married To Samajwadi Party Leader

कुछ दिन पहले, स्वरा भास्कर ने एक शख्स के साथ एक पोस्ट डाली थी और कहा था, "यह प्यार हो सकता है!" लेकिन अभिनेत्री ने ज्यादा खुलासा नहीं किया था और सभी को उत्सुक कर दिया था। अब वीडियो को देखकर साफ है कि स्वरा ने यह पोस्ट फहद से शादी के बाद की थी। 

Swara Bhasker

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति?

फहद अहमद समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जुलाई 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले वह 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज' के महासचिव थे। 31 वर्षीय फहद 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' से स्नातक की डिग्री रखते हैं। वहीं, स्वरा भास्कर विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। 

Swara Bhasker Got Married To Samajwadi Party Leader

स्वरा भास्कर का पहले का रिश्ता

स्वरा भास्कर पहले उपन्यासकार हिमांशु शर्मा के साथ रिश्ते में थीं। स्वरा और हिमांशु शर्मा फिल्म 'रांझणा' की शूटिंग के दौरान मिले थे। पांच साल साथ रहने के बाद 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। इतने प्यार के बावजूद भी क्यों टूट गया एक्ट्रेस का हिमांशू शर्मा से रिश्ता? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Swara Bhaskar and Himanshu Sharma

स्वरा भास्कर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो स्वरा भास्कर को हाल ही में 'जहां चार यार' में देखा गया था, जो एक साल पहले रिलीज़ हुई थी। एक्ट्रेस इन दिनों 'मिसेज फलानी' की शूटिंग कर रही हैं। वह जल्द ही मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर 'मीमांसा' में भी नजर आएंगी।

Swara Bhaskar

फिलहाल, आपको स्वरा और फहद अहमद की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.