नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने पर टेरेंस लुईस ने किया खुलासा, कहा- 'मुझे गाली दी गई'

हाल ही में, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के वायरल वीडियो में नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने पर खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने पर टेरेंस लुईस ने किया खुलासा, कहा- 'मुझे गाली दी गई'

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत सारे डांसर और कोरियोग्राफर हैं, लेकिन इनमें से कुछ अपनी प्रतिभा से हमारे दिमाग में अपनी छाप छोड़ते हैं, ठीक उसी तरह जैसे टेरेंस लुईस (Terence Lewis) ने अपने यूनिक डांस स्किल से हमारा दिल जीता है। कोरियोग्राफर से सिंगर बने टेरेंस अपने अच्छे लुक्स और पर्सनैलिटी से लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं।

Terence Lewis

हालांकि, वह एक बार नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने के लिए विवादों में आ गए थे और इसका वायरल वीडियो अभी भी इंटरनेट पर चक्कर लगा रहा है। हाल ही में, अभिनेता-होस्ट मनीष पॉल के साथ पॉडकास्ट में टेरेंस ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और इसके पीछे की सच्चाई का खुलासा किया।

Terence Lewis

दरअसल, मनीष पॉल के साथ एक बातचीत में टेरेंस लुईस ने सफलता की ओर चढ़ने की अपनी यात्रा के बारे में बताया। पॉडकास्ट में डांसर ने उस पुरानी घटना पर प्रतिक्रिया दी, जो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर हुई थी। एपिसोड में टेरेंस को जज के रूप में और नोरा फतेही को गेस्ट जज के रूप में मलाइका अरोड़ा की जगह देखा गया था। उस एपिसोड से जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें दिखाया गया था कि टेरेंस स्टेज पर नमस्ते पोज देते हुए नोरा को गलत तरीके से छू रहे थे। साक्षात्कार में टेरेंस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका हाथ वास्तव में नोरा को छू गया था या नहीं। 

nora

उनके शब्दों में, "यह एक साधारण स्थिति थी। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आए थे। गीता कपूर को लगा कि उनका अभिवादन करने के लिए हमें पूरा नमस्कार करना होगा। उस हफ्ते मलाइका अरोड़ा को कोविड था और नोरा ने गेस्ट जज के रूप में एंट्री की थी। हमने सम्मान के रूप में नमस्कार किया, लेकिन अचानक गीता को लगा कि यह काफी नहीं है और हम चाहते हैं कि हम और अच्छे से करें। इसलिए हमने उनके निर्देशों का पालन किया। मुझे यह भी याद नहीं कि मेरे हाथ ने उन्हें (नोरा) छुआ था या नहीं।''

nora

(ये भी पढ़ें: नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वीटॉन से हर्मेस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत)

इसी बातचीत में टेरेंस ने बताया कि नोरा चूंकि मलाइका अरोड़ा की जगह शो में आई थीं, इसलिए वह उनसे काफी फ्रेंडली थे और दोनों साथ में डांस करते थे। उन्होंने आगे मनीष से पूछा कि वह चार कैमरों के सामने इतना बेवकूफी भरा काम क्यों करेंगे। उन्होंने बोला, "दो हफ्ते पहले, नोरा शो में आई थीं और मुझे उनके साथ डांस करने के लिए कहा था ... मैं ऐसा कुछ क्यों करना चाहूंगा, जब चारों ओर चार कैमरे हों? यह बहुत चीप है, आप ऐसा नहीं कर सकते। मुझे सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा।”

nora

टेरेंस और नोरा कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट करने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पुराने साक्षात्कार में टेरेंस को को-जज नोरा फतेही के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करने के लिए कहा गया था। इसके लिए टेरेंस को शरमाते हुए और होस्ट को इसे सीक्रेट रहने का सुझाव देते हुए देखा गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सच्चाई को 'ऑफ-कैमरा' बताएंगे। उनके शब्दों में, “राज़ की बात राज रहने दो। मैं आपको ऑफ-कैमरा बताऊंगा।"

nora

फिलहाल, वायरल वीडियो पर टेरेंस की प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में बताएं!

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.