Bhumi Pednekar रूमर्ड बॉयफ्रेंड Yash Kataria संग पहली बार हुईं स्पॉट, कैमरे से बचते दिखे दोनों

जहां एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बॉलीवुड में एक पॉपुलर नाम हैं, वहीं यश कटारिया एक बिजनेसमैन हैं। उनकी डेटिंग की खबरें पहली बार इस साल फरवरी में सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में, दोनों को साथ में देखा गया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bhumi Pednekar रूमर्ड बॉयफ्रेंड Yash Kataria संग पहली बार हुईं स्पॉट, कैमरे से बचते दिखे दोनों

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे छुपाकर रखना पसंद करती हैं। हालांकि, इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में स्टार्स की पर्सनल लाइफ का सीक्रेट रहना संभव नहीं है। काफी समय से ये अफवाह थी कि अभिनेत्री बिजनेसमैन यश कटारिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में, वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार स्पॉट की गईं।

भूमि पेडनेकर पहली बार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया संग आईं नजर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूमि एयरपोर्ट से बाहर अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की स्वेट-शर्ट पहनी थी और इसे व्हाइट पायजामा व मैचिंग जूतों के साथ पेयर किया था। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड यश भी थे, जो सफेद टी-शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। यह पहली बार है कि दोनों को एक साथ क्लिक किया गया है।

bhumi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भूमि पेडनेकर और यश कटारिया का रिश्ता

भूमि पेडनेकर और यश कटारिया के रिश्ते की अफवाहें पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं, जब इस साल फरवरी में मुंबई में स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन के बाद दोनों को कथित तौर पर एक-दूसरे को किस करते देखा गया। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं है कि भूमि और यश लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं या नहीं।

bhumi

जब अपने बोल्ड लुक के लिए ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर

12 फरवरी 2023 को आयोजित सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में भूमि पेडनेकर ने अपने आउटफिट से सभी का दिल जीत लिया था। इवेंट के लिए भूमि को एक बोल्ड ग्लिटरी ब्लाउज और एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगे में देखा गया था, जिसे उन्होंने एक हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

bhumi

उनके सेक्सी ब्लाउज़ में एक प्लंजिंग नेकलाइन थी और यह लंबाई में बहुत छोटा था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पर्ल चोकर नेकपीस और टॉप बन से कंप्लीट किया था। हालांकि, उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट

भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में थे। तब से, उन्होंने इंडस्ट्री को 'बधाई दो', 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' और 'गोविंदा नाम मेरा' सहित कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

bhumi

भूमि को आखिरी बार अनुभव सिन्हा की सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'भेड़' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में कोरोनोवायरस महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा की तुलना 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन से की गई है। इसके बाद भूमि फिल्म 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए भूमि पहली बार अर्जुन के साथ काम करेंगी।

बहुत दुखभरी है एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की कहानी, बचपन में ही सिर से उठ गया था पिता का साया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, भूमि पेडनेकर और यश कटारिया के लेटेस्ट वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.