13 Plus Size दुल्हनें, जिन्होंने डिजाइनर आउटफिट पहनकर सेट किए नए फैशन ट्रेंड्स

यहां हम आपको प्लस साइज दुल्हनों के लिए कुछ ट्रेंडी और डिजाइनर लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो यकीनन हर होने वाली दुल्हन को पसंद आएंगे। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

13 Plus Size दुल्हनें, जिन्होंने डिजाइनर आउटफिट पहनकर सेट किए नए फैशन ट्रेंड्स

Designer Bridal Lehenga For Plus Size Brides: शादी जैसे बड़े दिन के लिए हर दुल्हन एक परफेक्ट वेडिंग आउटफिट पहनना चाहती है, जिसमें वह सबसे सुंदर और बेस्ट ब्राइड दिखें। इसके लिए साइज मैटर नहीं करता है और ये बात कुछ प्लस साइज दुल्हनों ने साबित भी की है, जिन्होंने अपनी शादी में बेस्ट डिजाइनर आउटफिट पहनकर फैशन को लेकर पहले से चली आ रही धारणाओं को बदल दिया। इन दुल्हनों ने न सिर्फ अपने लुक को निखारा, बल्कि अपने जैसी तमाम प्लस साइज दुल्हनों को प्रेरित किया। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ खूबसूरत प्लस साइज दुल्हनों के डिजाइनर आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

1. एब्सट्रेक्ट फ्लोरल प्रिंट साड़ी

designer saree

इस सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) की ब्राइड ने अपनी सगाई के लिए ब्राउन कलर की एब्सट्रेक्ट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट ब्लैक कलर की सिग्नेचर बेल्ट पेयर की थी। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए दुल्हन ने सिल्वर ज्वेलरी कैरी की थी, जो वाकई होने वाली दुल्हन के लुक को निखारने का काम कर रही थी। 

2. लाल जरी वर्क लहंगा

designer lehenga

दुल्हनों के लिए वेडिंग आउटफिट के तौर पर लाल रंग पहली पसंद होती है। अब इस दुल्हन को ही देख लीजिए, जिसने अपनी शादी में सब्यसाची के कलेक्शन एक जरी वर्क वाला लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी पेयर करके अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे। 

3. न्यूड कलर पैलेट लहंगा

designer lehenga

आजकल हर दुल्हन अपनी शादी में कुछ अलग रंग के आउटफिट को पहनना चाहती हैं। ऐसी दुल्हनों के लिए सब्यसाची की यह प्लस साइज ब्राइड परफेक्ट उदाहरण है, जिसने अपने डी-डे के लिए बिज ह्यूड हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था। दुल्हन के इस लहंगे पर मीनाकारी का वर्क किया गया था, जो इस आउटफिट को शानदार बना रहा था। 

4. 'कॉकटेल' साड़ी

saree

शादी हो या सगाई, ज्यादातर दुल्हनें लहंगा या गाउन ही पहनती हैं। हालांकि, साड़ी भी सगाई जैसी रस्मों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। बस शर्त यह है कि साड़ी इस प्लस साइज दुल्हन की 'कॉकटेल साड़ी' की तरह खूबसूरत होनी चाहिए। सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई यह सिल्वर साड़ी रात के फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे पहनकर यकीनन सबकी नजरें आप पर ही आकर टिक जाएंगी। इस साड़ी के साथ अगर अनकटेड डायमंड ज्वेलरी को कैरी किया जाए, तो क्या कहना!

5. पेस्टल लहंगा

pestal lehenga

पेस्टल कलर का आउटफिट लाइट कलर के आउटफिट पसंद करने वाली दुल्हनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इस प्लस साइज दुल्हन की तरह आप भी शादी में पेस्टल पिंक कलर के इस तरह के लहंगे को पिक कर सकती हैं, जिसके साथ अनकटेड ज्वेलरी बेस्ट रहेंगी।

6. वेलवेट लहंगा

velvet lehenga

सर्दियों के सीजन की शादी के लिए अगर कोई फैब्रिक परफेक्ट है, तो वह है वेलवेट। सब्यसाची की इस प्लस साइज दुल्हन की तरह आप भी विंटरवेडिंग के लिए मरून कलर का वेलवेट लहंगा पिक कर सकती हैं, जिसके साथ ब्लश्ड मेकअप और और मिनिमल ज्वेलरी कैरी की जा सकती है। 

7. बनारसी साड़ी

banarasi bridal saree

अक्सर आपने दुल्हनों को अपने रिसेप्शन पर बनारसी साड़ी पहनते देखा होगा। हालांकि, साड़ी लवर गर्ल के लिए मनीष मल्होत्रा की यह बनारसी सिल्क साड़ी शादी के लिए भी बेहतरीन विकल्प है, जिसके साथ कुंदन ज्लेवरी को पेयर कर इस प्लस साइज दुल्हन की तरह अपने ब्राइडल लुक को निखारा जा सकता है। 

8. क्रिस्टल वर्क लहंगा

crystal lehenga

वैसे, क्रिस्टल वर्क लहंगा भी आपके वेडिंग लुक को आई-कैची बना सकता है। अब अनीता डोंगरे की इस प्लस साइज दुल्हन को देखिए, जिसने शादी में ब्लश पिंक लहंगे के साथ गोल्ड ज्वेलरी पेयर कर अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया था। 

9. फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा

floral printed lehenga

डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से वेडिंग आउटफिट चुनना लगभग हर दुल्हन का सपना होता है, क्योंकि डिजाइनर हर बार कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। आप इस कर्वी ब्राइड को देख सकते हैं, जिन्होंने व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहनकर अपने ब्राइडल ग्लो को फ्लॉन्ट किया था। दुल्हन के लुक में पर्ल ज्वेलरी और शीयर दुपट्टे ने ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था। 

10. दीपिका पादुकोण स्टाइल बनारसी साड़ी

banarsi saree

आपको दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन लुक तो याद होगा ही, जिसमें एक्ट्रेस एक रेड-गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में दिखी थीं। इस सब्यसाची ब्राइड ने दीपिका के लुक को रिक्रिएट करते हुए बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने कुंदन ज्वेलरी को पेयर किया था। मनीष मल्होत्रा से सब्यसाची मुखर्जी तक की 8 दुल्हनें, जिन्होंने अपनी शादी में पहना ब्लश पिंक लहंगा, देखें तस्वीरें

11. एंब्रॉयडरी वाला लहंगा

lal lehenga

अनामिका खन्ना की इस दुल्हन ने अपनी शादी पर एक चटक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिस पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ इल दुल्हन ने अपने लुक को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

12. 'जरदोजी' लहंगा

zardozi lehenga

सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी पर मरून कलर का लहंगा पहना था, जिस पर जरदोजी का गोल्डन वर्क किया गया था और इसमें कोई शक नहीं कि इस प्लस साइज ब्राइड ने अपनी प्यारी मुस्कान के साथ सुंदरता और लुक में एक्ट्रेसेस को टक्कर दी थी। 

13. क्रिम्सन रेड लहंगा

crimsan lehenga

शादी पर डिजाइनर आउटफिट पहनने के बाद दुल्हन अपने आप कॉन्फिडेंट फील करती हैं, जिसका सबूत यह दुल्हन है, जिन्होंने अपने डी-डे पर सब्यसाची के कलेक्शन से क्रिम्सन लाल लहंगा पहना था। हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ उनकी ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी चार-चांद लगा रही थी। हालांकि, ये उनके चेहरे की बड़ी सी मुस्कुराहट थी, जिसने दुल्हन के ओवरऑल लुक को देखने लायक बना दिया था। 

bridal lehenga

वैसे, हमें तो हर दुल्हन का आउटफिट लाजवाब लगा। आपको किस दुल्हन का लहंगा सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.