फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही टीवी की दुनिया भी जितनी हसीन और चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही अंधेरे से भरी हुई है। ग्लैमर इंडस्ट्री में न जाने कितने लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, जिनमें से कुछ अपनी एक खास जगह बनाने में सफल होते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जो गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें रातों-रात फेम तो मिलता है, लेकिन बाद में वो भी इंडस्ट्री से ऐसे गायब हो जाते हैं, जैसे कभी थे ही नहीं। यहां हम आपको ऐसी ही 5 टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रातों सुपरस्टार बन गईं, लेकिन फिर अचानक पर्दे से गायब हो गईं।
आपको 2001 में आया एकता कपूर का शो 'कुसुम' तो याद ही होगा। उसमें कुसुम की भूमिका निभाने वालीं नौशीन अली सरदार शो के हिट होने के बाद टीवी की चहेती एक्ट्रेस बन गई थीं। शो को दर्शकों का इतना प्यार मिला था कि 18 साल की नौशीन घर-घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गई थीं। हालांकि, उन्हें अपने इस कैरेक्टर की वजह से निजी जिंदगी में काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ''लोग हमेशा सोचते हैं कि मैं 'कुसुम' जैसी दिखूं, लेकिन ये सच नहीं है। मैं जब कुसुम का रोल कर रही थी, तब बहुत छोटी थी। सबसे बड़ी बात मुझे अपने रंग को सांवला दिखाने के लिए मेकअप करना पड़ता था। मेरे बाल नेचुरली ब्राउन कलर के थे, लेकिन उन्हें काला दिखाने के लिए मैं विग पहनती थी।'' साल 2003 में उनका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनका चेहरा बिगड़ गया। हालांकि, बाद में उनकी सर्जरी हुई, लेकिन फिर कभी उन्होंने टीवी पर वापसी नहीं की। उनके कुछ पसंदीदा टीवी शोज में 'काल चक्र', 'गंगा', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा', 'फियर फैक्टर', 'मिस्टर एंड मिस टीवी' जैसे शोज शामिल हैं।
पूनम नरूला भी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने रातों-रात शोहरत हासिल की। उन्होंने 'शरारत' और 'कसौटी जिंदगी' से जो पहचान पाई, वो आज तक लोगों के जहन में बसी हुई है। 'मानो या ना मानो', 'कहीं किसी रोज़', 'कसुम', 'कुटुम्ब' और 'कहानी घर घर की' उनके द्वारा किए गए टीवी शोज हैं, जो एक समय में टीवी की दुनिया में टीआरपी लिस्ट में टॉप पर थे। उन्होंने डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 1' में अपने पति मनीष गोयल के साथ हिस्सा लिया था। हालांकि, वह विनर की ट्रॉफी जीतने से बस एक कदम चूक गई थीं। शो में वह फर्स्ट रनर अप बनी थीं। उनका आखिरी शो साल 2010 में आया 'मीठी छूरी नंबर 1' था। उसके बाद से उन्होंने टीवी को अलविदा कह दिया था।
कांची कॉल भी टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्हें टीवी शो ‘एक लड़की अनजानी सी’ के लिए जाना जाता है। शो काफी हिट हुआ था, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। शो में वह अनन्या सचदेव के किरदार में थीं। उनके साथ शक्ति आनंद मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने साल 2011 में टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, जिन्हें 'कुमकुम भाग्य' के लिए जाना जाता है, उनसे शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद तक कांची ने टीवी पर काम किया, लेकिन 2013 से वह अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अब पर्दे से दूर वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। 'एक ननद की खुशियों की चाबी... मेरी भाभी' ने कांची को एक खास पहचान दिलाई थी।
'बालिका वधू' की 'सुगना' को तो आप जानते ही होंगे। उनकी मासूमियत ने लोगों के दिलों में उनकी एक खास जगह बनाई थी। डरी-सहमी सी मासूम सी सुगना के किरदार को इतना पसंद किया गया था, कि विभा को असल जिंदगी में भी 'सुगना' के नाम से ही जाना जाता था। उनके इस किरदार ने उन्हें दौलत-शोहरत और खूब अवॉर्ड्स दिलाए। हालांकि, बाद में विभा को किसी शो से उतनी पहचान नहीं मिली। इस शो के बाद वह 'श्री' सीरियल में दिखाई दीं, लेकिन कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने 'इसी लाइफ' में और 'Stoneman Murders' जैसी मूवीज में काम किया, लेकिन फिर उन्हें वो फेम नहीं मिला। फिर वह नई 'महाभारत' में 'सुभद्रा' के किरदार में नजर आईं, जिससे उन्हें वापस लोगों के दिलों में जगह बनाने का मौका मिला। अब वह वेबसीरीज में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। Namita Thapar से रुपाली गांगुली और श्रद्धा आर्या तक, इन सेलेब्स ने किया फैट शेमिंग का सामना
'बानी- इश्क दा कलमा' की 'बानी' आपको याद हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो में शेफाली शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, रातों-रात फेमस हुईं शेफाली शर्मा अब सोशल मीडिया तक ही सिमटकर रह गई हैं। 'बानी' के बाद वह 'तुम ऐसे ही रहना', 'दिया और बाती हम', 'तेरे बिन' जैसे सीरियल में दिखाई दीं, लेकिन किसी भी शो से उन्हें वो फेम नहीं मिला। शेफाली पंजाबी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन फिलहाल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।
वैसे, इनके अलावा ऐसी कई और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने काफी समय से ग्लैमर जगत से दूरी बनाई हुई है। वैसे, इन सभी अभिनेत्रियों में से आपकी पसंदीदा कौन हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।