By Pooja Shripal Last Updated:
मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) ने 28 अगस्त 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) से शादी रचाई। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। अब कपल की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।
पहले ये जान लीजिए कि अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए 28 अगस्त 2022 को मुंबई के 'ताजमहल पैलेस' में रॉयल अंदाज में शादी रचाई।
29 अगस्त 2022 को निर्देशक और कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुणाल और अर्पिता की शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में न्यू मैरिड कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। फोटोज को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है, "बधाई हो मेरे प्यारे अर्पिता मेहता और कुणाल रावल। आपको अंतहीन प्यार और मस्ती की शुभकामनाएं।" यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में)
इससे पहले, 29 अगस्त 2022 को ही अर्पिता की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'तेरे बिना बेस्वादी रतियां' गाने पर डांस करती हुई एंट्री ले रही थीं। अपनी होने वाली दुल्हन की ब्राइडल एंट्री पर कुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। दरअसल, इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान पति सैफ संग 'पटौदी हाउस' में बैडमिंटन खेलती आईं नजर, शेयर किया वीडियो)
शादी की बात करें, तो सितारों से सजी इस शादी में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर, ईशान खट्टर, अनिल कपूर, रिया कपूर के साथ उनके पति करण बुलानी और अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे।
(ये भी पढ़ें- 'KWK 7' में कृति सेनन ने टाइगर को डेट करने से किया इनकार, एक्ट्रेस के सीक्रेट रिश्ते का हुआ खुलासा)
फिलहाल, आपको अर्पिता और कुणाल की शादी की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।