Urvashi Rautela अपने 200 करोड़ के एलीगेटर नेकलेस के लिए हुई ट्रोलिंग पर बोलीं- 'लोग अजीब कह रहे'

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने आखिरकार कान्स 2023 में पहले दिन पहने हुए एलीगेटर नेकलेस के लिए हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Urvashi Rautela अपने 200 करोड़ के एलीगेटर नेकलेस के लिए हुई ट्रोलिंग पर बोलीं- 'लोग अजीब कह रहे'

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इस समय सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने फ्रांस में चल रहे '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपने यूनिक फैशन से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अभिनेत्री ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने तीन खूबसूरत गाउन, स्टेटमेंट एलीगेटर नेकलेस और ब्लू लिप्स के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके लिए उन्हें अपने फैंस से बहुत तारीफ भी मिली, लेकिन कुछ लोगों को उनकी यूनिक चॉइस पसंंद नहीं आई, जिसने उन्हें काफी ट्रोल किया। अब आखिरकार उर्वशी ने ऐसे ट्रोल्स पर रिएक्ट किया है।

उर्वशी रौतेला के 200 करोड़ रुपए के एलीगेटर नेकलेस का इतिहास

'ब्रूट इंडिया' के साथ साक्षात्कार में उर्वशी रौतेला ने अपने एलीगेटर नेकलेस के लिए हुई ट्रोलिंग पर बात की। कुछ रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि यूनिक नेकपीस की कीमत 200 करोड़ रुपए है। ये नेकपीस सोने से बना है और इसमें हीरे व पन्ने भी लगे हैं। हालांकि, न केवल ये एक्सक्लूसिव हार बेहद महंगा है, बल्कि इसका एक इतिहास भी है। आइकॉनिक नेकलेस के पीछे के इतिहास का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।

Urvashi Rautela

Urvashi ने Aishwarya के 'कान्स 2016' लुक को किया कॉपी, ऑफ शोल्डर गाउन के साथ लगाई बोल्ड लिपस्टिक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उर्वशी रौतेला ने अपने एलीगेटर नेकलेस के लिए मिली ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया 

एलीगेटर नेकलेस के लिए मिली ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने साझा किया कि लोग बिना उचित जानकारी के इसके बारे में अजीबोगरीब कमेंट लिख रहे हैं। उर्वशी ने बताया कि अगर लोगों को हार का वास्तविक इतिहास पता चलेगा, तो वे तुरंत इसके प्यार में पड़ जाएंगे। एलीगेटर नेकलेस के पीछे के इतिहास का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने साझा किया कि इसे इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची ने 2006 में कान्स में पहना था, जिसके बारे में उर्वशी को भी पता नहीं था। 

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला ने कहा, "जिन लोगों के पास सही जानकारी नहीं है, वही लोग इसके बारे में विचित्र कमेंट लिख रहे हैं, लेकिन जो लोग इस ज्वेलरी के इतिहास के बारे में जानते हैं, वे निश्चित रूप से इसके प्यार में पड़ जाएंगे। वास्तव में, यह एक बहुत ही आइकॉनिक पीस है... आपको वास्तव में इसके बारे में पढ़ना होगा। यह बहुत ऐतिहासिक है। वास्तव में मुझे इसके बारे में पता नहीं था, लेकिन मुझे पता चला कि इसे मोनिका बेलुची ने पहना था, जो साल 2006 में कान्स में शामिल हुई थीं। मुझे इसके बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी।"

उर्वशी रौतेला के एलीगेटर नेकपीस के बारे में कुछ जानकारी

एलीगेटर नेकलेस को फ्रेंच ब्रांड 'कार्टियर' ने डिजाइन किया है। 'फोर्ब्स' की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, हार के दो आपस में बंधे मगरमच्छों में से एक को 18-कैरेट येलो गोल्ड और 60.02 कैरेट के 1,000 से अधिक फैंसी हीरे में तैयार किया गया है।

Urvashi Rautela

दूसरा 18-कैरेट व्हाइट गोल्ड के साथ आता है, जिसमें 66.86 कैरेट का पन्ना भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची ने इस एक्सक्लूसिव पीस को दो बार पहना है। ओरिजिनल पीस को उन्होंने 2006 में कान्स में पहना था, जबकि दूसरे वर्जन को उन्होंने 2019 कान्स में पहना था।

जब उर्वशी रौतेला एलीगेटर नेकलेस पहनने पर हुई थीं ट्रोल

'कान्स 2023' में अपने पहले दिन की उपस्थिति के लिए उर्वशी रौतेला ने एक स्ट्रैपलेस ट्यूल गाउन चुना था। हैवी गाउन में एक शाइनी पिंक चोली और फूलों के झालरों की लेयर्स थीं, जिसने इसे और अधिक आकर्षक बना दिया था। गाउन को कैरी करते हुए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनके यूनिक हार ने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया था। जैसे ही अभिनेत्री ने कान्स में अपने पहले दिन की झलकियां शेयर कीं, वैसे ही ​कुछ नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Urvashi Rautela

फिलहाल, उर्वशी रौतेला के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.