एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और उनकी मंगेतर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने साल 2021 में सगाई की थी, तब से फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से खबरें थीं कि दोनों साल 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स ने लाखों फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। दरअसल, खबरें आई हैं कि विद्युत और नंदिता ने सगाई के दो साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
'IANS' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने डियाना पांडे की बेटी अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में शिरकत की। हालांकि, अजीब बात यह थी कि दोनों पूरी रात काफी अलग दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिता से अलग होने की वजह विद्युत का अकेलापन है। हालांकि, अभी इस बारे में दोनों सेलेब्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके ब्रेकअप की खबरें चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह 13 सितंबर 2021 को था, जब विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और नंदिता की सगाई की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कपल एक एडवेंचर पार्क में रॉक क्लाइम्बिंग करते हुए दिख रहा था। इसके साथ विद्युत ने कैप्शन में एक नोट भी लिखा था, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, ''हमने यह 'कमांडो' की तरह किया।'' जब विद्युत जामवाल ने पैरेंटहुड पर की बात, कहा- 'मैं बच्चा गोद ले सकता हूं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह जुलाई 2022 की बात है, जब 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी जल्द ही आने वाले महीनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिता लंदन में थीं, क्योंकि वह अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं। इसके अलावा, ऐसी भी खबरें आई थीं कि नंदिता और विद्युत पहले ही एक साधारण शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, उन्होंने न तो शादी की थी और न ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया था।
एक बार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक साक्षात्कार में विद्युत जामवाल ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी कुछ अलग हटकर होगी। उन्होंने कहा था कि उन्हें सामान्य चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है और उन्होंने अपने मेहमानों के साथ स्काईडाइविंग के बारे में मजाक किया। अभिनेता ने स्वीकार किया था कि उनकी शादी की तैयारियां निश्चित रूप से कई लोगों को चौंका देंगी। हालांकि, उन्होंने वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया था।
फिलहाल, नंदिता और विद्युत के ब्रेकअप की रिपोर्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।