विन्नी अरोड़ा ने 'बेबी किक्स' का वीडियो किया शेयर, बताया- किसकी तरह चाहती हैं अपना बच्चा

प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने हाल ही में, अपने बेबी किक्स की एक झलक साझा की और खुलासा किया कि, वह किसकी तरह अपना बच्चा चाहती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विन्नी अरोड़ा ने 'बेबी किक्स' का वीडियो किया शेयर, बताया- किसकी तरह चाहती हैं अपना बच्चा

टेलीविजन एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लाखों प्रशंसकों के साथ अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज की झलकियां साझा करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उनकी गोद भराई सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज अभी तक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

vinny

अप्रैल 2022 में विन्नी और धीरज ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की थी। दोनों ने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाते हुए दो मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ ही कपल ने लिखा था कि, वे एक छोटे से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रसव के महीने का भी खुलासा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हम उम्मीद कर रहे हैं, एक छोटा चमत्कार। अगस्त 2022।"

vinny

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहनी तीन हजार की टोपी, 8,000 रुपए के ब्लैक को-ऑर्ड ड्रेस में दिखीं खूबसूरत)

14 जून 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपने प्रशंसकों के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन की मेजबानी की। इस दौरान प्रशंसकों में से एक ने उनसे पूछा कि, 'वह क्या चाहती हैं कि, उनका बच्चा कैसा दिखे?' इसके लिए, विन्नी ने अपने बेबी बंप का एक प्यारा वीडियो साझा किया और इसमें प्यारा बेबी किक देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में उनके पति धीरज की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इसके ऊपर विन्नी ने लिखा, "इससे समझ सकते हैं।"

एक अन्य यूजर ने विन्नी से पूछा, 'क्या आपके पति इन दिनों आपके मिजाज को संभालने में सक्षम हैं?' इस पर विन्नी ने शांति से जवाब दिया कि, 'उनका मूड ज्यादा स्विंग नहीं है। वास्तव में, उनके पति भाग्यशाली हैं कि, उन्हें बहुत अधिक मिजाज देखने को नहीं मिला।'

Dheeraj Dhoopar with wife Vinny Arora

(ये भी पढ़ें- बेटी वामिका कोहली की तस्वीरें खींचने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- 'कुछ सीखो')

कुछ दिनों पहले, विन्नी की गोद भराई पार्टी का आयोजन किया गया था, जो स्टार्स से भरी हुई थी। जल्द ही होने वाले माता-पिता ने बैश में खूब आनंद लिया था। हमें सोफे पर विन्नी की चिल करते हुए एक तस्वीर मिली है। वह एक सफेद शरारा में बहुत सुंदर लग रही थीं और उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल थी, क्योंकि उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। विन्नी ने 'मॉम-टू-बी' सैश पहना हुआ था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।

vinny arora

vinny

vinny

(ये भी पढ़ें- क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? पति विराट कोहली संग अस्पताल के बाहर हुईं स्पॉट)

फिलहाल, हम विन्नी और धीरज के घर से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.