Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली ने एक प्यारे से नोट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं, जिन्होंने फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे अकाय कोहली का वेलकम किया था। अकाय के जन्म के बाद कथित तौर पर अनुष्का कुछ दिन पहले लंदन से भारत वापस आ गई हैं और वह अपने बच्चों वामिका व अकाय की देखभाल कर रही हैं। इस बीच, 1 मई 2024 को अनुष्का अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर विराट ने उन्हें लवली अंदाज में बर्थडे विश किया है और कुछ फोटोज शेयर की हैं।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए शेयर किया बर्थडे नोट

1 मई 2024 को अनुष्का 36 साल की हो गईं और इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में अनुष्का ने शॉर्ट्स के साथ ब्लैक कलर का टॉप पहना था और वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। विराट ने अनुष्का की एक सनकिस्ड तस्वीर भी पोस्ट की। अन्य दो झलकियों में हम विराट और अनुष्का को अपनी छुट्टियों के दौरान सड़कों पर घूमते हुए देख सकते हैं।

anushka sharma

anushka sharma

anushka sharma

तस्वीरों के साथ विराट ने अनुष्का के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अनुष्का का साथ और प्यार नहीं मिला होता, तो वह खो गए होते। मशहूर क्रिकेटर ने अनुष्का को अपनी दुनिया की रोशनी कहा और अपने बच्चों वामिक व अकाय की ओर से भी पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा है, "अगर मैं तुम्हें नहीं पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो माय लव। तुम हमारी दुनिया के लिए रोशनी हो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।"

anushka sharma

जब Vamika Kohli के लंबे बाल ने खींचा ध्यान, नेटिजंस ने मॉम Anushka Sharma की बचपन की फोटो से की तुलना। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा को किया था वीडियो कॉल

विराट ने अक्सर ये साबित किया है कि वह एक केयरिंग पति और पिता हैं, जो अपनी पत्नी और बच्चों को कभी नहीं भूलते। एक बार जब विराट का एक आईपीएल मैच खत्म हुआ था, वैसे ही उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल पर उन्हें काफी हंसते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दी थी।

anushka sharma-virat kohli

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Virat Kohli ने पैटरनिटी लीव और बेटे का वेलकम करने पर बयां की फीलिंग्स, इसे बताया 'अवास्तविक अनुभव' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको विराट द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.