Vamika Kohli के लंबे बाल ने खींचा ध्यान, नेटिजंस ने मॉम Anushka Sharma की बचपन की फोटो से की तुलना

क्रिकेटर विराट कोहली और वामिका कोहली की एक तस्वीर वायरल होने के बाद नेटिजंस ने अनुष्का शर्मा की बचपन की तस्वीरें खोजीं, क्योंकि उन्हें मां-बेटी के बीच एक सुंदर समानता मिली। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Vamika Kohli के लंबे बाल ने खींचा ध्यान, नेटिजंस ने मॉम Anushka Sharma की बचपन की फोटो से की तुलना

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाला यह कपल हमें 'परियों जैसे प्यार' में विश्वास दिलाता है। शादी के करीब 4 साल बाद 2021 में विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया था। इसके बाद, 15 फरवरी 2024 को कपल ने बेटे अकाय कोहली के आगमन के साथ एक बार फिर माता-पिता बनने का गौरव हासिल किया।

नेटिजंस को वामिका और उनकी मां अनुष्का शर्मा में दिखी समानता

कुछ दिन पहले, लंदन के एक कैफे से विराट कोहली की उनकी बेटी वामिका के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वामिका की क्यूटनेस ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। फोटो में छोटी बच्ची को कुछ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसके पापा का ध्यान अखबार पर है। ब्लैक एंड व्हाइट चेकर्ड ड्रेस में वामिका बहुत प्यारी लग रही थीं। अब नेटिजंस ने अनुष्का शर्मा की पुरानी तस्वीर को ढूंढ निकाला है, इसमें अभिनेत्री और उनकी बच्ची के बीच काफी समानता देखने को मिली।

vamika

विराट और अनुष्का के एक फैन पेज ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारी सी रील शेयर की, जिसमें अनुष्का शर्मा के बचपन के दिनों की कई तस्वीरें थीं। हालांकि, नेटिजंस ने जल्द ही वामिका की उनकी मां से एक यूनिक समानता बताई। नेटिजंस को आश्चर्य है कि क्या वामिका को उनके खूबसूरत लंबे बाल किसी और से नहीं बल्कि उनकी मां अनुष्का से मिले हैं, जिनके बचपन में लंबे बाल हुआ करते थे।

anushka

anushka

anushka

anushka

anushka

anushka

anushka

खैर, यह इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि अनुष्का परफेक्ट थीं, जब उन्होंने वामिका का 'मॉम्स गर्ल' के रूप में जिक्र किया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ था, नेटिजंस ने अनुष्का और वामिका के खूबसूरत बालों को जोड़ा और याद किया कि कैसे अभिनेत्री पहली बार क्रिकेटर से एक शैम्पू के एड में मिली थीं। इसके अलावा, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में कुछ प्यार भरे मैसेजेस भी लिखना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा, "शैंपू एड की ताकत।" एक अन्य ने लिखा, "मम्माज़ गर्ल।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

anushka

anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा ने वामिका को कहा था 'मम्माज गर्ल'

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान अनुष्का शर्मा ने साझा किया था कि उनके और विराट के बीच वामिका को अपनी मां की अधिक जरूरत है। उन्होंने आगे बताया था कि विराट एक महान पिता हैं और वह वामिका के जीवन में शामिल हैं, लेकिन उनकी बेटी को बड़ी होने के दौरान उनके समय की बहुत जरूरत है।

anushka

जब Anushka-Virat की बेटी Vamika को मिला प्री-स्कूल की आवश्यक चीजों से भरा इंद्रधनुष थीम गिफ्ट हैम्पर...  झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा ने बताया था कि कैसे वामिका उन्हें हंसाने की करती है भरपूर कोशिश 

इससे पहले, एक अन्य साक्षात्कार में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया था कि वामिका उनकी 'सच्ची खुशी' हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि जब छोटी बच्ची ने देखा कि उनकी प्यारी हरकतों से उनकी मां हंसती है, तो उसने वही बात बार-बार दोहराई। अनुष्का ने बताया था कि वामिका बहुत छोटी है, लेकिन वह अपनी मां को हंसाने की बहुत कोशिश करती है और अगर अभिनेत्री हंसती है, तो छोटी बच्ची को भी मजा आता है।

vamika

जब वामिका शर्मा कोहली बनीं बड़ी बहन

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 15 फरवरी 2024 को एक बी बॉय का वेलकम किया था और 20 फरवरी 2024 को इस खबर को आधिकारिक बनाया था। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चे का नाम 'अकाय' रखा है, जो कई अर्थों वाला एक संस्कृत मूल का नाम है। जहां संस्कृत में इसका अर्थ 'सर्वोच्च शक्ति' होता है, वहीं हिंदी में इसका अर्थ 'निराकार' होता है। दूसरी ओर, तुर्की में AK का अर्थ 'चमकता हुआ चंद्रमा' है और कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि इस नाम का संबंध 'शिव' से है।

vamika

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

फिलहाल, क्या आपको लगता है कि वामिका को उसके खूबसूरत बाल उनकी मां अनुष्का से मिले हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.