विराट कोहली ने अनुष्का-वामिका संग वेकेशन की फोटो की शेयर, साल की आखिरी सुबह की दिखाई झलक

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी फैमिली वेकेशन से एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट कोहली ने अनुष्का-वामिका संग वेकेशन की फोटो की शेयर, साल की आखिरी सुबह की दिखाई झलक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर क्रिकेट से अपने छोटे से ब्रेक का पूरा आनंद ले रहे हैं। पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2022 के आखिरी सूर्योदय का लुत्फ उठाने का मौका नहीं छोड़ा है। 31 दिसंबर 2022 की सुबह इस जोड़े ने कैमरे के जरिए सूर्योदय के शांत पल को कैद किया और इसे दुनिया के साथ साझा किया। आइए आपको दिखाते हैं।

virat

विराट कोहली ने फैमिली वेकेशन से फोटो की शेयर

दरअसल, 31 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोहली ने अपनी पत्नी और बेटी की एक मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए प्रशंसकों को अपने वेकेशन की एक झलक दिखाई है। फोटो में विराट और अनुष्का पीठ की तरफ से पोज दे रहे हैं और सूरज की किरणों के साथ सर्दी की धुंध का लुत्फ उठा रहे हैं। तस्वीर एक खूबसूरत पेंटिंग की तरह लग रही है। विराट ने रेड हार्ट इमोजी के साथ फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "2022 के आखिरी सूर्योदय तक"।

virat

अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साल 2022 की अंतिम सुबह की कई झलकियां शेयर की हैं। इनमें सूर्योदय का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। एक फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लोकेशन का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह वेकेशन के लिए दुबई गई हुई हैं। 

anushka

anushka

anushka

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 28 दिसंबर 2022 की सुबह एक मिनी वेकेशन के लिए एक अज्ञात स्थान के लिए उड़ान भरी थी। दोनों को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया था। एयरपोर्ट में एंट्री करने से पहले कपल ने फोटोग्राफर्स को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

virat

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ ऑनस्क्रीन वापसी करेंगी। आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है। 'चकड़ा एक्सप्रेस' का निर्माण 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज' द्वारा किया गया है, जिसे अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने 2013 में शुरू किया था। उन्होंने इस साल मार्च में अपने अभिनय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोडक्शन हाउस से इस्तीफा दे दिया था।

anushka

विराट कोहली का वर्क फ्रंट 

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2023 में श्रीलंका के साथ तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने के लिए तैयार है। विराट कोहली को टी20 मैचों के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी 50 ओवर के मैचों में एक्शन करते नजर आएंगे। 

virat

फिलहाल, आपको विराट कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.