अनुष्का शर्मा-विराट कोहली नए साल की छुट्टी पर हुए रवाना, एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए दिए पोज

स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आज यानी 28 दिसंबर 2022 की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली नए साल की छुट्टी पर हुए रवाना, एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए दिए पोज

अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली भी अपने नए साल की छुट्टी के लिए रवाना हो गए हैं। कपल को 28 दिसंबर 2022 की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और दोनों ने साथ में स्माइल के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। ऐसा लग रहा है कि वह किसी विंटर डेस्टि​नेशन के लिए निकले हैं।

anushka

एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के दौरान विराट व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टोपी व व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। उन्होंने अपना हाथ अनुष्का के कंधे पर रखकर पैपराजी को पोज दिए। अनुष्का ब्लैक हाईनेक और डेनिम के साथ वूलन कैप और हाथ में व्हाइट जैकेट लिए हुए थीं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मास्क भी पहन रखा था।

virat

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी की है, जो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है। उन्होंने शूटिंग के आखिरी दिन सेट से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। आखिरी दिन झूलन भी उनके साथ शामिल हुई थीं। तस्वीरों में झूलन और अनुष्का टीम की जर्सी व उस पर एक क्लैपरबोर्ड के साथ बने कस्टम मेड केक कटिंग में हिस्सा लेती दिख रही हैं। आखिरी शॉट के लिए झूलन ने क्लैपरबोर्ड भी थाम रखा था। अनुष्का और झूलन ने प्रोसित रॉय के साथ मिलकर केक काटा। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया था, "यह #ChakdaXpress पर एक रैप है और शूट को समाप्त करने के लिए अंतिम क्लैप के लिए @JhulanGoswami को धन्यवाद! #ComingSoon #ChakdaXpressOnNetflix।"

फिल्म की बात करें, तो प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकड़ा एक्सप्रेस' झूलन गोस्वामी की जर्नी पर आ​धारित है। वह भारत के लिए क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए गलत राजनीति से उत्पन्न बाधाओं के बावजूद सीढ़ी चढ़ती हैं। अनुष्का ने इस साल जून में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने इससे पहले प्रोसित रॉय के साथ उनकी साल 2018 में आई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 'परी' में काम किया था। 'चकड़ा एक्सप्रेस' को अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज बैनर' के जरिए प्रोड्यूस किया है। इसका प्रीमियर अगले साल 'नेटफ्लिक्स' पर होगा। अनुष्का आखिरी बार 2018 में अपनी बेटी वामिका के जन्म से पहले फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। जब विराट कोहली ने 'चकड़ा एक्सप्रेस' के​ लिए की वाइफ अनुष्का शर्मा की तारीफ, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

anushka

इसके पहले, 25 दिसंबर 2022 को अनुष्का ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें फैंस को उनका मस्ती भरा अंदाज देखन को मिला था। 

anushka sharma

anushka

anushka

anushka

फिलहाल, हमें विराट और अनुष्का के वेकेशन की तस्वीरों का इंतजार है।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.