जब Vivek Oberoi ने कबूली थी Aishwarya Rai संग रिश्ते की बात, जबकि एक्ट्रेस ने किया था इनकार

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक बार 'कॉफी विद करण' में अपने और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने क्या कहा था, आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Vivek Oberoi ने कबूली थी Aishwarya Rai संग रिश्ते की बात, जबकि एक्ट्रेस ने किया था इनकार

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपने अब तक के करियर में अपने हर किरदार से फैंस को सरप्राइज किया है। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय उन्हें इंडस्ट्री में सबसे हॉट न्यूकमर के रूप में जाना जाता था। हालांकि, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ उनके रिश्ते ने उनके करियर पर बुरा असर डाला। 

दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ था, जब ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था और विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, सलमान इससे खुश नहीं थे, लेकिन चीजें तब खराब हो गईं, जब विवेक ने हस्तक्षेप किया और सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या को गाली देने और धमकाने के आरोप लगाए थे।

vivek oberoi

जब विवेक ओबेरॉय ने EX गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर बात करने से किया इनकार, कहा- 'सब हो गया', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब 'कॉफी विद करण' में विवेक ओबेरॉय ने कबूली थी ऐश्वर्या राय को डेट करने की बात

हाल ही में, हमें 'कॉफ़ी विद करण सीज़न 1' (2005) से विवेक ओबेरॉय की एक पुरानी क्लिप मिली। वीडियो में शो के होस्ट करण ने विवेक से पूछा कि क्या वह ऐश्वर्या को देख (डेट) रहे हैं। इस पर अभिनेता ने खुशी से 'हां' कहा था। करण ने विवेक से क्रॉस क्वेश्चन किया और पूछा कि ऐश्वर्या ने कभी इस बात को स्वीकार क्यों नहीं किया। इससे विवेक थोड़े हैरान दिखे और उन्होंने कहा कि शायद आपने (करण) उनसे कभी पूछा ही नहीं। विवेक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपने उनसे शो में पूछा था। क्या आपने उनसे शो में पूछा था?" जिस पर करण ने कहा कि उन्होंने ऐश से विवेक संग रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा था।

karan johar

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो में आगे करण ने विवेक से सलमान खान के खिलाफ उनकी पॉपुलर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पूछा, जिस पर जवाब देते हुए विवेक ने कहा कि इसका उनकी जिंदगी पर असर पड़ा था। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ हो गई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सलमान खान के खिलाफ उनके मन में कोई गलत भावना नहीं है।

विवेक ने कहा, "मेरे मन में सलमान खान के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वास्तव में, मुझे वह पसंद हैं। जब मैं उनसे पहले मिला था, तो मुझे लगा कि वह काफी दिलचस्प थे। लेकिन हां, जिस तरह से उनका व्यवहार था और उस दौरान मेरी निजी जिंदगी में जो हुआ, मैं बस उस महिला की रक्षा करने की कोशिश कर रहा था, जिसे मैं प्यार करता हूं। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा।"

vivek oberoi

बॉलीवुड के 10 विवादित लव ट्राएंगल: रेखा-अमिताभ-जया से सलमान-ऐश्वर्या-विवेक तक हैं इसमें शामिल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय संग रिश्ते को बताया था 'सिर्फ दोस्ती' 

दूसरी ओर, जब मीडिया में विवेक ओबेरॉय की बात आती है, तो ऐश्वर्या हमेशा 'सिर्फ दोस्त' का रुख रखती हैं। जब करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से विवेक ओबेरॉय के बारे में पूछा था, तो अभिनेत्री ने उनकी तारीफ की थी और उन्हें एक दोस्त कहा था, जो वास्तव में उनके साथ था। उन्होंने कहा था, "अमेजिंग, अमेजिंग फ्रेंड, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।"

बता दें कि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता बहुत कम समय तक चला था, लेकिन गॉसिप्स का हॉट टॉपिक था, जिस पर आज भी बात होती है। इन सबके बाद, अभिनेत्री ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दूसरी ओर, विवेक ओबेरॉय ने अक्टूबर 2010 में प्रियंका अल्वा ओबेरॉय संग सात फेरे लिए थे।

aishwarya rai

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, विवेक ओबेरॉय के पुराने स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.