Vrushika Mehta ने शादी के कुछ हफ्तों बाद नए घर में किया प्रवेश, पति Saurabh संग पूजा करती आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए घर में प्रवेश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Vrushika Mehta ने शादी के कुछ हफ्तों बाद नए घर में किया प्रवेश, पति Saurabh संग पूजा करती आईं नजर

पॉपुलर एक्ट्रेस वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) ने 10 दिसंबर 2023 को सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) संग शादी की थी। कपल की वेडिंग अहमदाबाद में सौरभ के होमटाउन में ग्रैंड तरीके से हुई थी, जिसकी तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

वृषिका मेहता ने अपने पति संग नए घर में किया प्रवेश

वृषिका मेहता और सौरभ घेडिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी शादी की तस्वीरों के लिए नहीं बल्कि अपने नए घर के लिए। 7 जनवरी 2024 को वृषिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति सौरभ घेडिया के साथ अपने नए घर में प्रवेश करती देखी जा सकती हैं।

Vrushika Mehta

Vrushika Mehta

Vrushika Mehta 'वरमाला' पर रीगल लहंगे में दिखीं स्टनिंग, सात फेरों के लिए चुना था व्हाइट आउटफिट, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्लिप में वृषिका मेहता को एक लाल सूट पहने और सिर पर कलश रखे हुए देखा जा सकता है। जब वृषिका घर में प्रवेश कर रही थीं, तो उनके पति सौरभ घेडिया उन्हें पकड़े हुए दिखाई दिए। वीडियो के साथ वृषिका ने लिखा, "नई शुरुआत"। और यह पुष्टि करने के लिए पर्याप्त था कि उन्होंने अपनी शादी के कुछ हफ्ते बाद एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। कपल ने गृह प्रवेश के दौरान पूजा भी की और उन्हें कुछ दाल और रोली से स्वास्तिक चिन्ह बनाते देखा जा सकता है।

Vrushika Mehta

Vrushika Mehta

Vrushika Mehta

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसी वीडियो में आगे वृषिका मेहता और सौरभ घेडिया ने अपने नए खरीदे गए घर का एक छोटा सा टूर कराया, जो बेहद खूबसूरत लग रहा था। घर के इंटीरियर की बात करें, तो मिनिमलिस्टिक डिजाइन बेहद सुंदर लग रहा था। रसोई में किया गया काम भी काफी इम्प्रेसिव लग रहा था और छत पर लगी रोशनी ने वास्तव में हमारा ध्यान खींचा।

वृषिका मेहता की पहली रसोई

यह 14 दिसंबर 2023 को था, जब वृषिका मेहता ने हलवे के कटोरे के साथ अपनी एक तस्वीर फिर से साझा की थी, जो उन्होंने अपनी पहली रसोई रसम के लिए बनाया था। उनके प्रिय पति सौरभ घेडिया ने तस्वीर शेयर की थी, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। तस्वीर में न्यूली मैरिड एक्ट्रेस कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्वादिष्ट दिखने वाले हलवे के अलावा, तस्वीर में वृषिका जिस तरह से शरमा रही थीं, उसने सभी का दिल जीत लिया और यह तस्वीर जल्द ही पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी।

Vrushika Mehta

वृषिका मेहता की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Vrushika Mehta के कस्टमाइज्ड वेडिंग कलीरों में एफिल टॉवर, स्वास्तिक चिन्ह और बहुत कुछ था शामिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी वृषिका मेहता और सौरभ घेडिया को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.