Vrushika Mehta 'वरमाला' पर रीगल लहंगे में दिखीं स्टनिंग, सात फेरों के लिए चुना व्हाइट आउटफिट

हाल ही में, एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Vrushika Mehta 'वरमाला' पर रीगल लहंगे में दिखीं स्टनिंग, सात फेरों के लिए चुना व्हाइट आउटफिट

टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने टोरंटो-बेस्ट अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) से शादी कर ली है। टेलीविजन अभिनेत्री 'दिल दोस्ती डांस' शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बाद में उन्हें 'ये तेरी गलियां' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक कैमियो रोल में देखा गया था। 

वृषिका मेहता ने शेयर कीं अपनी वेडिंग फोटोज

10 दिसंबर 2023 को वृषिका मेहता ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने जीवन के प्यार सौरभ घेडिया के साथ अपनी शादी की प्यार भरी झलकियां साझा कीं। एक जॉइंट पोस्ट में दोनों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उन्हें वरमाला पहनाते हुए देखा गया, जो बेहद खुशियों भरा पल था। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने अंग्रेजी में अर्थ के साथ एक संस्कृत श्लोक लिखा, जिसमें लिखा था, "आपका साथ जीवन भर बना रहे, यह सभी प्रयासों में सफलता दिलाए।"

vrushika mehta

vrushika mehta

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी शादी के पहले लुक में वृषिका ने शाही लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे रंग का काम किया गया था। उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें दो हार, मैचिंग झुमके, एक चौड़ी माथा पट्टी, एक मांग टीका, नथ, लाल चूड़ा और मिनिमल कलीरे शामिल थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने उन्हें सफेद शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी, पैंट और दोशाला में मैच किया था।

बाकी रस्मों के लिए वृषिका ने सफेद रंग का चिकनकारी लहंगा चुना, जिसके चारों ओर बारीक सजावट की गई थी। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। इसके अलावा, ग्रीन कलर का भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा उनके कंधों पर खूबसूरती से पिनअप किया गया था। अपनी शादी में दूसरी ड्रेस पहनने के बावजूद, वृषिका ने अपनी ज्वेलरी और मेकअप को वैसा ही रखा था। वृषिका ने सौरभ के साथ एक अन्य पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और चारों ओर आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पाया। 'हां' कहना जीवन भर के लिए एक वादा बन गया।"

vrushika mehta

vrushika mehta

vrushika mehta

vrushika mehta

जब वृषिका ने सौरभ के साथ टोरंटो में शिफ्ट होने की अपनी दुविधा का किया खुलासा

11 दिसंबर 2022 को वृषिका ने टोरंटो में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ के साथ सगाई की थी। बाद में 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में वृषिका से पूछा गया था कि क्या वह सौरभ से शादी के बाद टोरंटो में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि, उन्होंने इसे बाद में तय करने की बात कही थी। उनके शब्दों में, "हम दोनों बहुत खुश हैं। मैंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मैं शादी के बाद टोरंटो जा रही हूं या नहीं, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ साझा नहीं कर पाऊंगी।" वृषिका मेहता की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

vrushika mehta

वृषिका मेहता की सगाई का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको वृषिका की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.