सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने पूछा- 'क्या ये नव्या नवेली नंदा के बारे में है?'

हाल ही में, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने पूछा- 'क्या ये नव्या नवेली नंदा के बारे में है?'

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपने करियर की बुलंदियों को छू रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर खबर है कि, वह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अभी तक कोई बात नहीं की है।

navya

पहले ये जान लीजिए कि, सिद्धांत चतुर्वेदी का करियर फिल्म 'गली बॉय' से हिट हुआ था। इसके बाद वह 'बंटी और बबली 2' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वहीं, नव्या एक हेल्थकेयर पोर्टल चलाती हैं, जिसमें वो महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करती हैं। 

siddhant

(ये भी पढ़ें- फराह खान ने विक्की कौशल संग फोटो शेयर कर कहा- 'उन्हें कोई और मिल गई है', कैटरीना ने किया रिएक्ट)

अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने 12 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी वैनिटी वैन में तैयार होते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें एक चांदी की चेन पहने देखा जा सकता है। इस दौरान वह एक सफेद शर्ट और एक नीले रंग की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "उनके नूडल्स"। सिद्धांत के घुंघराले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए।

सिद्धांत की इस पोस्ट ने कई फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया कि, क्या वह इस वीडियो में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा के बारे में बात कर रहे हैं। क्योंकि एक्टर ने अपने कैप्शन में नूडल्स का जिक्र किया है और कुछ दिन पहले नव्या ने भी नूडल्स के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। सिद्धांत के इस पोस्ट पर एक्टर ईशान खट्टर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'मिस्ट्री वुमन कौन है?' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप नव्या के बारे में बात कर रहे हैं?' यहां देखें उन कमेंट्स के कुछ स्क्रीनशॉट्स।

siddhant

siddhant

siddhant

खास बात ये है कि, 11 जून 2022 को नव्या ने अपने हाथ में नूडल्स के डिब्बे लिए पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। इस फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था, "आज कुछ नूडल्स बनाए।" 

NAVYA

(ये भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट ने रूमर्ड BF तनुज संग रिश्ते पर किया खुलासा, कहा- 'उनके साथ हर पल होता है खास')

ऐसे में ये माना जा रहा है कि, सिद्धांत ने नव्या के लिए ये पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद है। खैर, अब देखना ये होगा कि, दोनों कब अपने रिश्ते के बारे में बात करते हैं। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.