अमिताभ बच्चन की नातिन Navya अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Siddhant Chaturvedi संग मूवी डेट पर हुईं स्पॉट

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मूवी डेट पर जाते देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Siddhant Chaturvedi संग मूवी डेट पर हुईं स्पॉट

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन व श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। भले ही नव्या और सिद्धांत ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता  है, जिससे उनके अफेयर की अफवाहों को हवा मिलती है। हाल ही में, दोनों को एक साथ घूमते हुए देखा गया।

नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी मूवी डेट पर जाते हुए किए गए स्पॉट

दरअसल, 14 जून 2023 को नव्या और सिद्धांत को एक मल्टीप्लेक्स के बाहर स्पॉट किया गया। रूमर्ड कपल अपनी मूवी डेट को लो प्रोफाइल रख रहा था और किसी का ध्यान नहीं खींचना चाहता था। वीडियो में नव्या कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और एक बैग लिए हुए हैं। वहीं, सिद्धांत क्रिस्प व्हाइट शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे। वह अपने चेहरे को मास्क से छुपाए हुए थे।

navya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पैपराजी ने सिद्धांत को नव्या का नाम लेकर चिढ़ाया

साल 2022 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सिद्धांत को नव्या के नाम से चिढ़ाया गया था। सामने आए एक वीडियो में हम सिद्धांत को दिवाली पार्टी में धमाकेदार एंट्री करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, यह एक पैपराज़ी थे, जिसने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा था, "नव्या जी आ रही हैं।" यह सुनकर सिद्धांत की मिलियन-डॉलर की मुस्कान ने बहुत कुछ बयां किया था और उन्होंने अपने हाथ जोड़ लिए थे।

Siddhant Chaturvedi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब सिद्धांत और नव्या गए थे सीक्रेट वेकेशन पर

इससे पहले, अप्रैल 2022 में अफवाहें उड़ी थीं कि सिद्धांत और नव्या ऋषिकेश में एक सीक्रेट वेकेशन के बाद अपने रिश्ते को छुपाकर रख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे के साथ एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन ईगल-आई वाले फैंस ने उन्हें एक ही छत पर चिल करते हुए नोटिस किया था। नव्या ने तारों के नीचे एक अच्छी तरह से रोशनी वाली बालकनी से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

navya

दूसरी ओर, सिद्धांत ने अपनी जर्नी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसमें एक स्निपेट में हम अभिनेता को बिल्कुल वैसी ही लाइटों से जगमगाती हुई छत पर डांस करते हुए देख सकते थे, जैसी नव्या की तस्वीर में नजर आ रही थी।

फिलहाल, नव्या और सिद्धांत की सीक्रेट मूवी डेट के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.