जानें 31 वर्षीय एक्ट्रेस Neelam Upadhyaya के बारे में, जो हैं Priyanka Chopra की होने वाली भाभी

यहां हम आपको प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें 31 वर्षीय एक्ट्रेस Neelam Upadhyaya के बारे में, जो हैं Priyanka Chopra की होने वाली भाभी

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) ने 30 मार्च 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) संग रोका किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस प्राइवेट रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा, उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और मनारा चोपड़ा व बाकी परिवार वाले भी शामिल हुए थे। यहां हम आपको प्रियंका की होनी वाली भाभी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोग शायद कम ही जानते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर नीलम उपाध्याय

सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 को हुआ था। उनके पेशे की बात करें, तो वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं और उन्होंने मुख्य रूप से कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो नीलम करीब नौ साल से भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। 2012 में प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी ने तेलुगु फिल्म 'मिस्टर 7' से अभिनय की शुरुआत की थी। हालांकि, नीलम लोगों के दिमाग में छाप छोड़ने में असफल रहीं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय कौशल को निखारना जारी रखा। बाद में अभिनेत्री को 'उन्नोडु ओरु नाल' और तेलुगु फिल्म 'तमाशा' से सफलता मिली। 

NEELAM UPADHYAY

नीलम उपाध्याय का सोशल मीडिया अकाउंट

नीलम उपाध्याय की सोशल मीडिया उपस्थिति प्रभावशाली है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 24k की फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री वर्तमान में 641 लोगों को फॉलो करती हैं और उनके फ़ीड में कुल 578 पोस्ट हैं। नीलम के सोशल मीडिया पोस्ट साबित करते हैं कि उन्हें ट्रैवल करना बहुत पसंद है और वह दिल से वॉटर बेबी हैं। 31 वर्षीय अभिनेत्री का ड्रेंसिंग सेंस भी शानदार है और उनकी शानदार तस्वीरें इसका प्रमाण हैं।

NEELAM UPADHYAY

जब प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के लिए नीलम उपाध्याय ने लिखी ये बड़ी बात, देखें फोटोज

नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा की डेटिंग रूमर्स

नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा के रिश्ते की अफवाहें 2019 में शुरू हुई थीं, जब दोनों ने एक साथ गणेश चतुर्थी पार्टी में भाग लिया था। इसके तुरंत बाद यह कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ 2020 में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित भव्य होली पार्टी में शामिल हुआ था। इस इवेंट में दोनों के साथ में शामिल होने से उनकी डेटिंग रूमर्स कंफर्म हो गई थी। हाल ही में, उन्हें जनवरी 2024 में जोनस ब्रदर्स के लिए आयोजित पार्टी में भी देखा गया था।

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya

सिद्धार्थ चोपड़ा के पिछले रिश्ते

सिद्धार्थ चोपड़ा बॉलीवुड के एक सफल फिल्म निर्माता हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो कुछ साल पहले सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार से हुई थी और दोनों अरेंज मैरिज के बंधन में बंधने वाले थे। हालांकि, सिद्धार्थ और इशिता ने अपनी सगाई तोड़ दी थी, जिससे सभी हैरान रह गए थे। इससे पहले, 'स्पॉटबॉय' के साथ एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था, "मेरे बेटे सिद्धार्थ ने कहा था कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। उसने समझाया कि उसे और समय चाहिए।"

SIDDHARTH

फिर सिद्धार्थ चोपड़ा ने प्यार को एक और मौका दिया और कनिका माथुर को डेट करने लगे। 2014 में सिद्धार्थ की अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड कनिका से सगाई हुई थी और दोनों 2015 में गोवा में शादी करने वाले थे। हालांकि, सिद्धार्थ और कनिका ने 2014 के अंत में कुछ कारणों से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दो असफल रिश्तों के बावजूद, सिद्धार्थ ने प्यार में विश्वास नहीं छोड़ा और आखिरकार नीलम उपाध्याय के साथ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया।

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की रोका सेरेमनी

2 अप्रैल 2024 को सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की और अपने रोका सेरेमनी की झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं। इस फंक्शन के लिए जहां नीलम ने हैवी सीक्विन कढ़ाई के साथ पर्पल कलर का सूट चुना था। दूसरी ओर, सिद्धार्थ को लाइट पिंक कलर के फ्लोरल कढ़ाई वाले कुर्ते और मैचिंग स्लीवलेस जैकेट पहने देखा गया था। दोनों ने एक स्पेशल केक भी काटा था, जिस पर "S&N जस्ट रोकाफाइड" टैग लगा हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''तो हमने यह किया।''

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya

फिलहाल, हमें नीलम और सिद्धार्थ की शादी की झलकियों का इंतजार है। तो आपको नीलम के बारे में ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.