यो यो हनी सिंह नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग आए नजर, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल

फेमस रैपर यो यो हनी सिंह ने दिल्ली में एक इवेंट में अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

यो यो हनी सिंह नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग आए नजर, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल

इंडियन रैपर, कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singhएक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 'अंगरेजी बीट' सिंगर को एक्ट्रेस टीना थडानी से प्यार हो गया है और हाल ही में उन्हें दिल्ली में एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि हनी सिंह की शादी पहले शालिनी सिंह से हुई थी। हालांकि, चीजें खराब हो गईं और जब शालिनी ने सिंगर और उनके पूरे परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया, तो दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

(Yo Yo Honey Singh)

6 दिसंबर 2022 को हनी सिंह को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में टीना थडानी के साथ हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया। इवेंट में हनी और टीना ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन कर रहे थे। जहां हनी एक ब्लैक कलर के टक्सीडो और व्हाइट कलर की शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं टीना ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया था। हाथ में हाथ डालकर चलने के दौरान यह जोड़ी प्यारी लग रही थी।

yo yo

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कुछ समय पहले एक 'रेडिट' यूजर ने दावा किया था कि हनी सिंह एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। दोनों के इंस्टा पोस्ट के स्क्रीनशॉट की एक सीरीज को साझा करते हुए उन्होंने टीना द्वारा पहने गए ब्रेसलेट की जूम-इन तस्वीर के साथ दावा किया था कि वे एक रिश्ते में हैं। खैर, हमें इस बात की खुशी है।

(Yo Yo Honey Singh)

(Yo Yo Honey Singh)

(Yo Yo Honey Singh)

जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह और शालिनी बचपन के दोस्त थे और सत्रह साल से एक-दूसरे को जानते हैं। हनी सिंह ने शालिनी सिंह से 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। इसी साल 2022 में हनी और शालिनी ने तलाक के कागजात पर दस्तखत किए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हनी सिंह ने शालिनी से समझौते के रूप में एक करोड़ रुपए की मोटी रकम चुकाई है। कपल के विवाद के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Honey Singh Sikh Wedding With Shalini Talwar

फिलहाल, टिनसेल टाउन के नए लव बर्ड्स के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.