सबा इब्राहिम मारवाड़ी ब्राइडल लुक में हुईं तैयार, फैंस बोले- 'शादी से ज्यादा लग रहीं सुंदर'

हाल ही में, यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक फोटोशूट के लिए ब्राइडल लुक में तैयार हुईं। इसे देखने के बाद यूजर्स का मानना है कि सबा इसमें अपनी शादी के दिन से ज्यादा अच्छी दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सबा इब्राहिम मारवाड़ी ब्राइडल लुक में हुईं तैयार, फैंस बोले- 'शादी से ज्यादा लग रहीं सुंदर'

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन व फेमस यूट्यूबर सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) की शादी को करीब 1 महीना हो गया है। शादी के बाद से सबा अपने ससुराल की झलकियां लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में, एक बार फिर वह ब्राइडल लुक में तैयार हुईं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस को बेहद पसंद भी आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

saba

दरअसल, सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल एक एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। सबा किसी फोटोशूट के लिए ब्राइडल लुक में तैयार हो रही हैं।

सबा इब्राहिम का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स का तो ये मानना है कि सबा इस ब्राइडल लुक में अपनी शादी के दिन से ज्यादा अच्छी दिख रही हैं। सबा अपने इस व्लॉग में फोटोशूट के लिए स्टोर जाती हैं। वह स्टोर पर पहुंचकर डिजाइनर्स के साथ अलग-अलग तरह के वेडिंग आउटफिट्स देखती हैं। सबा अपनी मेकअप आर्टिस्ट से तैयार होती हैं। इसके बाद उन्होंने तीन आउटफिट्स ट्राई किए। सबा ने मारवाड़ी ब्राइडल लुक को हिजाब के साथ कैरी किया, जिसमें वह किसी रानी की तरह दिख रही थीं। इसके अलावा, पिंक लहंगे में भी वह काफी ब्यूटीफुल लगीं।

saba

saba

सबा ने अपने तीसरे ब्राउडल लुक के लिए रेड हैवी गाउन के साथ हैदराबादी जड़ाऊ ज्वेलरी कैरी की। इस मुस्लिम ब्राइडल लुक में सबा इब्राहिम ने लोगों का दिल ही जीत लिया।

saba

सबा इब्राहिम के तीनों लुक्स को देखने के बाद यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें उनकी शादी के लुक के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, ''ये वेडिंग लुक असली ब्राइडल लुक से काफी अच्छा है।'' दूसरे ने लिखा, ''सबा शादी के दिन से ज्यादा प्यारी दिख रही हैं।'' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''शादी के दिन भी ऐसा ही लुक लेना चाहिए।'' कई लोगों ने तो सबा के ब्राइडल लुक के लिए दीपिका कक्कड़ को दोषी ठहराया।

saba

saba

saba

बता दें कि सबा इब्राहिम शादी के बाद मुंबई लौट आई हैं। सबा के पति सनी अपने पैतृक गांव मौदहा में ही हैं। सबा इब्राहिम एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिनके लाखों चाहने वाले हैं। उनके हर एक व्लॉग्स को मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सबा इब्राहिम की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

saba

फिलहाल, फोटोशूट के लिए सबा इब्राहिम के ब्राइडल लुक आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.