आदित्य राज ने बताया- 'मां गीता की मृत्यु के बाद 'ताऊ' राज कपूर ने की थी पिता शम्मी की देखभाल'

हाल ही में एक साक्षात्कार में आदित्य राज कपूर ने अपने 'ताया अंकल' राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर के साथ अपनी यादों के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 2, 2022 | 13:52:15 IST

कपूर खानदान टिनसेल टाउन में सबसे लोकप्रिय सेलेब परिवारों में से एक है। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई दशकों से राज कर रहे हैं और अभिनय की उनकी पारिवारिक विरासत दिवंगत दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के साथ शुरू हुई थी। बाद में उनके बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी अपने शानदार अभिनय कौशल से फिल्म इंडस्ट्री पर अपना जलवा कायम रखा। आश्चर्यजनक रूप से उनकी विरासत का पालन उनके बच्चों और पोते-पोतियों द्वारा भी इसी तरह से किया जा रहा है।

(इसे भी पढ़ें: अभिनेता राज कपूर का नरगिस से लेकर वैजयन्ती माला तक था रिलेशन, मगर पत्नी का नहीं छोड़ा साथ)

राज कपूर के बारे में बात करें तो, वह एक असाधारण एक्टर होने के अलावा एक अच्छे दिल वाले व्यक्ति थे। वे और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर दोनों ही बेहद दयालु थे और बच्चों के प्रति उनका स्नेह अपार था। राज कपूर की 34वीं पुण्यतिथि पर उनके भतीजे आदित्य राज कपूर ने अपने 'ताऊ जी' को याद किया और उनके साथ अपनी प्यारी यादों के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

(इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान के बेटे और उनकी बीवियां, जिनके बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप)

दरअसल, 'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में आदित्य राज कपूर ने 'ताऊ जी' राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर के साथ अपनी यादों के बारे में बात की। अभिनेता ने साझा किया कि जहां उनके ताऊ राज उनसे बेहद प्यार करते थे, वहीं दूसरी ओर राज की पत्नी कृष्णा, जिन्हें वह 'बाजी' कहते थे, उन्होंने अपने बच्चे की तरह उनकी देखभाल की। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक बच्चे के रूप में, मैं राज जी को 'ताया अंकल' कहता था। वह हम बच्चों के प्रति बेहद स्नेही थे। भले ही वह व्यस्त क्षण में हों, वे हमसे तुरंत मिलते थे। मैंने अपने बचपन का एक बड़ा समय राज 'ताऊ के घर उनकी पत्नी और मेरी चाची कृष्णाजी के साथ ​बिताया। मैं उन्हें प्यार से बाजी बुलाता था। उन्होंने मेरी देखभाल की थी।"

आगे साक्षात्कार में आदित्य ने उस विनाशकारी क्षण को याद किया, जब उनकी मां गीता बाली की चेचक के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि, वह और उनकी बहन कंचन, जो उस समय पांच साल की थीं, राज कपूर के घर शिफ्ट हो गए थे। यह कहते हुए कि, उस समय क्या हो रहा था, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। आदित्य ने कहा, "यह एक अत्यंत दुखद क्षण था। एक महीने बाद मुझे इसका पता चला। मेरी मां दिसंबर 1964 के अंतिम बार बीमार पड़ीं। उन्हें चेचक का पता चला था। मेरी बहन कंचन और मुझे तुरंत एक सप्ताह बाद राज चाचा के घर शिफ्ट कर दिया गया था। हम वहां रहे और वहां खेले, न जाने क्या हो रहा था। मैं नौ साल का था और मेरी बहन पांच साल की थी। राज चाचा और बाजी ने हम दोनों की रक्षा की। किसी कारण से, मुझे बहुत कुछ याद नहीं है। मुझे लगता है कि, उन्होंने महसूस किया कि, 'मैं जल्द ही अपनी मां को खो दूंगा।"

(इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान के वो 10 सदस्य, जिनका परिवार से है गहरा नाता, लेकिन इनसे अनजान हैं आप)

जब आदित्य की मां गीता बाली का निधन हुआ था, राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा ने शम्मी कपूर का बहुत सपोर्ट किया था। उसी के बारे में बात करते हुए आदित्य ने साझा किया कि, अपनी मां के निधन के तुरंत बाद उन्हें शिमला में अपने बोर्डिंग स्कूल के लिए छोड़ना पड़ा और घर पर उनके चाचा और चाची ने उनके बीमार पिता शम्मी की देखभाल की। उन्होंने साझा किया, "एक देर शाम, मेरे पिताजी कहीं से वापस आए और हम दोनों को घर के एक शांत कोने में ले गए और हमें बस इतना बताया कि, हमारी मां का निधन हो गया है। वह हमारे साथ थे। इससे बहुत फर्क नहीं पड़ा। कुछ समय के भीतर मुझे शिमला में अपने बोर्डिंग के लिए निकलना पड़ा। जब मैं स्कूल गया, तो मुझे शोक संदेश मिला। राज चाचा और कृष्णाजी ने लगभग छह महीने तक एक बच्चे की तरह पिताजी की देखभाल की। ​​मुझे ये सब बड़ा होने पर पता चला।"

बता दें कि, 24 अगस्त 1955 को शम्मी कपूर और गीता बाली ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में अचानक शादी कर ली थी। दोनों शादी के एक साल बाद 1956 में बेटे आदित्य राज कपूर और 1961 में कंचन कपूर के माता-पिता बने थे। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, उनकी बेटी कंचन की शादी बिजनेसमैन केतन देसाई से हुई है, जो दिवंगत निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई के बेटे हैं। वह पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

(इसे भी पढ़ें: दो पत्नियों के अलावा मुमताज समेत 4 एक्ट्रेसेस से था शम्मी कपूर का अफेयर, बेटे आदित्य ने किया खुलासा)

21 जनवरी 1965 में महज 35 वर्ष की उम्र में गीता बाली का निधन हो गया था। गीता बाली के जाने के बाद शम्मी कपूर ने बच्चों की देखभाल के लिए नीला देवी से शादी की थी। 14 अगस्त 2011 को फिल्मों के रॉकस्टार शम्मी कपूर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

फिलहाल, आदित्य राज कपूर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Mira Rajput ने पेस्टल लहंगा-कोर्सेट ब्लाउज में की रैंप-वॉक, नेटिजंस ने 'माचो वॉक' के लिए किया ट्रोल 

Sonali Bendre ने अपने को-स्टार्स के साथ डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमसे पूछा भी नहीं..'

Orry ने Kajol की बेटी Nysa और Akshay Kumar के बेटे Aarav संग की पार्टी, एंजॉय करते दिखे स्टार किड्स

कौन हैं Pratibha Ranta? 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'लापता लेडीज' के बाद अब 'हीरामंडी' में भी बिखेरा जलवा

कौन हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल' उर्फ Nitanshi Goel? 16 साल की उम्र में है 10 मिलियन की फैन फॉलोइंग

फैशन इन्फ्लुएंसर Masoom Minawala ने की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बताई डिलीवरी डेट

Sanjay Leela Bhansali ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी न कर पाने पर जताया दुख, कहा- 'मेरे पास कोई..'

Ankita Lokhande ने अस्पताल से पति Vicky Jain संग तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने पूछा- 'मरीज कौन है?'

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला