पिछले साल की तरह इस साल भी ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) शादी कर सकते हैं। जानिए क्या है उनकी शादी (Wedding) का प्लान और किसके संग लेंगे वो सात फेरे।
साल 2020 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की शादी की खबरें जोरों पर हैं। एक्टर की फिल्म मलंग (Malang) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनकी एक्टिंग और बॉडी दोनों के दीवाने हो गए हैं। फिल्म के गानों को भी दर्शकों की तारीफ मिलती हुई नजर आ रही है। एक्टर केवल अपनी पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि आदित्य इस साल शादी कर सकते हैं, जानिए इस सवाल का क्या जवाब देते हुए नजर आए एक्टर। वहीं, किसके साथ ले सकते हैं वह सात फेरे।
पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबर सुनने को मिल रही हैं कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर मॉडल दीवा धवन को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनको लेकर ये भी अफवाहें चल रही थी कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में इस मामले को लेकर एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी बात रखते हुए नजर आए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनको लेकर इतनी अफवाहें उड़ रही थी कि उनकी मां ने खुद फोन करके पूछा था कि आखिर मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी ने शादी के बाद शेयर की ये खूबसूरत फोटोज, पति संग आईं नजर)
जब मलंग स्टार आदित्य रॉय से पूछा गया कि शादी को लेकर उनका क्या प्लान हैं? तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वे इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका कहना है कि वे इन सभी चीजों को प्लान नहीं करते हैं और सारी चीजें परिस्थितियों के मुताबिक ही जीते आए हैं।
आपको बता दें कि आदित्य राय कपूर डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दीवा धवन के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने शो में कहा था , 'वो बहुत अच्छी लड़की हैं और मेरी पुरानी दोस्त हैं। हम दोनों की मुलाकात बहुत सालों पहले एक फैशन शो के दौरान हुई थी और और हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों एक फेमस रेस्टोरेंट में एक शाम साथ खाना खाने गए थे। वहां सब लोग जाते हैं। हमारी मीडिया ने तस्वीरें खींच लीं और कहानियां बननी शुरू हो गईं।' (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना ने निकाला शहनाज गिल पर अपना गुस्सा, कहा- मेरी लव लाइफ की थी खराब)
दीवा उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक आदमी को किस करते हुए एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। फैंस उस तस्वीर को लेकर ये अनुमान लगा रहे थे कि दीवा के साथ तस्वीर में और कोई नहीं बल्कि मलंग फिल्म के स्टार आदित्य हैं। दीवा के अलावा एक्टर आदित्य का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों का 2015 में ब्रेकअप हो गया था।
जो दीवा के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि वह एक जानी-मानी मॉडल हैं। न्यूयॉर्क में 14 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी। दीवा धवन देश के बड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी, वीवी वलाया और मनीष अरोड़ा के साथ भी काम कर चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: कृष्णा अभिषेक से 4 महीने बाद मिलने पर इमोशनल हुईं आरती सिंह, भाई ने जताया बहन पर गर्व)
वैसे हमारी तरह क्या आप भी आदित्य रॉय कपूर को दूल्हा बनता देखने के लिए हैं बेताब तो हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।