Aishwarya Rai Bachchan स्पोर्टिंग ब्रेडेड हेयरडू में हुईं स्पॉट, तो नेटिजंस बोले- 'कान भी देख लिए'

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को एक डेंटल क्लिनिक में पोनीटेल हेयरडू में स्पॉट किया गया। हालांकि, नेटिजंस ने इस पर हैरानी जताते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 10, 2023 | 12:48:19 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जब से उनको 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनाया गया, तब से वह लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। 26 साल के सफल अभिनय करियर के बाद भी ऐश्वर्या अभी भी फिल्मों में अपने ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के साथ अपने फैंस को मंत्रमुग्ध करने की शक्ति रखती हैं। हालांकि, ऐश्वर्या के दुनिया भर में ढेर सारे हैं, लेकिन उनके पास नफरत करने वालों का भी एक हिस्सा है, जो अक्सर अभिनेत्री को उनकी पर्सनल चॉइस के लिए ट्रोल करते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ब्रेडेड पोनीटेल में हुईं स्पॉट

9 जून 2023 को एक Reddit यूजर्स ने खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हाल की डेंटल क्लिनिक जर्नी से दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस को उनकी कार से निकलते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बैक दिखाई दे रहा है। अपने डे आउट के लिए ऐश्वर्या ने कैजुअल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था।

उन्होंने एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को ग्रे कलर की जैकेट, मिनिमल मेकअप और क्लासी सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। हालांकि, यह उनका हेयरडू था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। दरअसल, ऐश्वर्या ने हर बार की तरह, इस बार अपने बाल खुले नहीं रखे थे, बल्कि एक ब्रेडेड पोनीटेल चुना था। तस्वीरों को कैप्शन दिया गया था, "डेंटल क्लिनिक में नजर आईं ऐश्वर्या राय, कान भी दिख रहे थे।"

बालों की चोटी बनाने को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिजंस ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी। इतना ही नहीं, इंटरनेट यूजर्स के एक वर्ग ने तो उनके बदले हुए हेयरस्टाइल की ओर भी इशारा किया। एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या के कान भी देख लिए। अब, मेरी चेकलिस्ट में सिर्फ आराध्या का माथा, अनन्या का संघर्ष और टाइगर की एक्टिंग देखने को बची है। फिर स्वर्ग सिधार सकता हूं आराम से।"

एक अन्य ने लिखा, "उनके कान दिखाई दे रहे हैं !! शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर। हां लंबे समय के बाद उनके बालों को बंधे हुए देखना बहुत अच्छा है। क्या वह उस कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लंबे नेशनल हाईवे के जैसे सेंटर पार्टीशन से बाहर निकल रही हैं?! संयोग से फिल्म 'जोश' को कल टीवी पर देखा और वह इतनी सुंदर लग रही थीं कि मुझे पुरानी ऐश की याद आती है।"

जब 'कान्स 2023' के लिए रवाना होने के दौरान ऐश्वर्या को उनके लुक के लिए किया गया था ट्रोल 

खैर, यह पहली बार नहीं है, जब इंटरनेट यूजर्स ने ऐश्वर्या के लुक्स को लेकर उन पर निशाना साधा है। उदाहरण के लिए, जब वह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 'कान्स 2023' के लिए रवाना हो रही थीं, तो नेटिजंस ने उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल किया था। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं और दोनों ने बेसिक आउटफिट्स को चुना था।

ऐश्वर्या ने एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक जैकेट का चुनाव किया था, जिस पर सिल्वर फ़ॉइल रोज छपे थे। उन्होंने सटल मेकअप और खुले बालों से अपने लुक को और बेहतर बनाया था। वहीं आराध्या पिंक टॉप, डेनिम जैकेट और मैचिंग जींस में क्यूट लग रही थीं। हालांकि, नेटिजंस ऐश्वर्या के एयरपोर्ट लुक से प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने अभिनेत्री को बेरहमी से ट्रोल किया था। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

जब 'कान्स 2023' में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में 18 मई 2023 को शिरकत की थी। इवेंट के लिए उन्होंने ग्रीन कलर का 'वैलेंटिनो' केप गाउन पहना था, जिसमें केप स्लीव्स और स्पार्कली डिटेलिंग थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप, डैंगलर्स, खुले बाल और ग्लास हील्स से अपने लुक को और निखारा था।

हालांकि, कान्स से ऐश्वर्या का पहला लुक इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद नेटिजंस ने अभिनेत्री को हाई-ग्लास हील्स पहनने के लिए ट्रोल किया था। एक यूजर ने कमेंट​ किया था, "उन्होंने क्रिसमस गिफ्ट रैपिंग पेपर में खुद को क्यों लपेटा है?''

ऐश्वर्या राय बच्चन भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई थीं ट्रोल, इंटरव्यू में कही थी ये बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ऐश्वर्या के बदले हुए हेयरस्टाइल पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ