अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा, भारती सिंह ने दिखाई झलक

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। इस बात की जानकारी कपल के दोस्त व कॉमेडियन भारती सिंह के एक पोस्ट से मिली है। आइए जानते हैं इस बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 20, 2021 | 10:13:48 IST

टीवी के पॉपुलर कपल अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassandani) और रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) इन दिनों पहली बार पैरेंट्स बनने के सुख का अनुभव कर रहे हैं। कपल के घर 9 फरवरी 2021 को एक बेटे ने जन्म लिया था। जब से अनिता और रोहित के बच्चे का जन्म हुआ है, तभी से उनके फैंस बेटे के नाम की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, कपल के बेटे के नाम का खुलासा हुआ है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी थी। (ये भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में हुई थी एक्ट्रेस बिंदु की शादी, जानें एक्ट्रेस क्यों नहीं बन पाईं कभी मां)

अब आइए आपको बताते हैं अनिता के बेटे का नाम। दरअसल, 19 फरवरी 2021 को अनिता हस्सनंदनी की खास दोस्त व कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस द्वारा भारती सिंह के लिए भेजे गए एक ​गिफ्ट बॉक्स की झलक दिखाई दे रही है। इसमें एक जगह ''अब आरव रेड्डी का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करो।'' लिखा हुआ ​नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए भारती ने अनिता और रोहित दोनों को टैग किया है। भारती के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि, अनिता और रोहित के बेटे का नाम आरव रखा गया है। हालांकि, कपल द्वारा बेबी नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। यहां देखें भारती द्वारा शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

आरव के नाम से बनाया गया इंस्टाग्राम अकाउंट!

भारती के लिए अनिता और रोहित द्वारा भेजे गए गिफ्ट बॉक्स पर आरव के नाम के आगे इंस्टाग्राम का भी प्रोफाइल बना है। ऐसे में हमने इंस्टाग्राम पर आरव के नाम से अकाउंट खोजा तो, हमें आरव के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी मिला। ये अकाउंट प्राइवेट है। इसे अनिता ने भी फॉलो किया है। हालांकि, ये अकाउंट उनके बेटे का ही है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। (ये भी पढ़ें: जब रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन को दिया था धोखा! जानें पूरा वाकया)

इसके पहले, 12 फरवरी 2021 को अनिता ने हस्सनंदनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस के पति रोहित और उनका बेटा दिखाई दे रहा है। फोटो में अनिता की गोद में उनका बच्चा नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर उन्होंने एक इमोजी लगा रखी है, जिसकी वजह से उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ​था, 'और इस तरह हम तीन हुए! अपने बेस्ट के साथ हम धन्य हैं। आपकी खूबसूरत शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।' 

इसके अलावा, 11 फरवरी को अनिता के पति रोहित रेड्डी ने हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिता ने अपने बेबी बॉय को अपनी गोद में ले रखा है और रोहित अपने बच्चे को देखकर बेहद खुश हैं। हालांकि, इस वीडियो में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘कॉपी पेस्ट।’ (ये भी पढ़ें: अपने बचपन के प्यार से इन 8 स्टार्स ने रचाई शादी, किंग खान से लेकर वरुण धवन तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

वहीं, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय की एक झलक भी शेयर की थी। इस फोटो में बेबी रोहित रेड्डी की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बच्चे का। हालांकि, इसके बावजूद फैंस इस फोटो पर अपना खूब सारा प्यार लुटाया था। 

फिलहाल, अगर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी के बेटे का नाम आरव है, तो आपको ये नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात