रणबीर कपूर की बहन के शादी में अपनी मां और बहन के साथ ऐसे पहुंचे थे अर्जुन कपूर, देखें फोटो

यहां हम आपको एक ऐसी थ्रोबैक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी मां मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) और बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ दिखाई दे रहे हैं। तो आइए देखें फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 25, 2020 | 15:47:20 IST

मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में मौजूद सभी रिश्तों से ऊपर है। कहते हैं कि भगवान ने धरती पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए मां का निर्माण किया। ऐसे में मां और बच्चे का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। हालांकि, कई बार मां बच्चों का साथ छोड़कर चली जाती है, जिसकी वजह से बच्चे मां को हर पल याद करते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति से बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बड़े बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की भी है। 

दरअसल, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थीं। अर्जुन और उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आज भी अपनी मां को काफी याद करते हैं। अर्जुन और अंशुला को अक्सर अपनी मां के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी थ्रोबैक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। जिसमें अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी और बहन अंशुला के साथ दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, दिया कुछ ऐसा जवाब)   

इस फोटो को मशहूर फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो कैप्शन के मुताबिक ये तस्वीर आज से करीब 14 साल पहले सन 2006 की है, जब अर्जुन कपूर अपनी मां और बहन के साथ एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी में पहुंचे थे। उस समय अर्जुन कपूर इंडस्ट्री से दूर थे और हेल्दी हुआ करते थे। इस फोटो में अर्जुन कपूर की फैमिली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की

गौरतलब है कि अर्जुन के पिता बोनी कपूर साल 1996 में एक मंदिर में श्रीदेवी और सीधे-सादे अंदाज में शादी कर ली थी। और मोना कपूर से संबंध को तोड़ दिया था। मोना कपूर के साथ उनके दो बच्‍चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर रह गए। गंभीर बीमारी के चलते मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया। वहीं, 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी भी दुनिया ​को अलविदा कह गईं। श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। (ये भी पढ़ें: मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर)  

बात करें अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने निर्देशित किया था। वहीं, अर्जुन अब तमिल फिल्म 'कोमाली' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अर्जुन के पिता और निर्देशक बोनी कपूर ने हासिल कर लिए हैं।

वैसे आपको अर्जुन, उनकी मां और बहन की तस्वीर कैसी लग रही है? हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा