बेंगलुरु की एक दुल्हन ने अपने वेडिंग वेन्यू पर समय पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक को मात देने के लिए एक स्मार्ट सोल्यूशन को ढूंढ निकाला। आइए आपको इसकी वीडियो दिखाते हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कोई न कोई ऐसा वीडियो मिल जाता है, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा होता है। हाल ही में, ऐसे ही एक वीडियो में बेंगलुरु शहर की एक रोजमर्रा की ट्रैफिक समस्या का क्रिएटिव सॉल्यूशन दिखाया गया है। 'फॉरएवर बेंगलुरु' नाम के एक पेज द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए फुटेज में एक दुल्हन को दिखाया गया है, जो शहर के हैवी ट्रैफिक में फंसने के बजाय मेट्रो से अपने वेडिंग वेन्यू तक जाने का विकल्प चुनती है। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेडिशनल साड़ी पहने और हैवी ज्वेलरी से सजी एक दुल्हन मेट्रो स्टेशन पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ दिखाई दे रही है, जो सभी उत्साहित और खुश लग रहे हैं। दुल्हन शुरू में एक कार में यात्रा कर रही थी, लेकिन हैवी ट्रैफिक के कारण, उन्होंने इसे छोड़कर मेट्रो लेने का फैसला किया। परिवहन विभाग की गलत व्यवस्था के बावजूद दुल्हन अपनी वेडिंग सेरेमनी के लिए ठीक समय पर शादी के हॉल में पहुंचती है, जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है। दुल्हन को समारोह के दौरान मंडप में बैठा हुआ और बाद में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो यह साबित करता है कि थोड़ी सी कुशलता के साथ ट्रैफिक भी किसी के स्पेशल दिन को बर्बाद नहीं कर सकता है। यहां देखें वीडियो।
ट्विटर पर नेटिज़न्स ने क्रिएटिव वीडियो पर दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब स्क्रीनिंग: मेट्रोवाले दुल्हनिया ले जाएंगे", जबकि दूसरे ने कहा, "वह एक खुशहाल जीवन जिएंगी ... यह स्मार्ट सोच इसे सुनिश्चित करेगी।" पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सगाई में बड़ी सी अंगूठी ने ग्रैंड एंट्री ली थी, जिस पर नेटिजंस ने कहा था- 'यह एंट्री नहीं तमाशा है' वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बेंगलुरु अपने हैवी ट्रैफिक के लिए बदनाम है, जहां यात्रियों को कम दूरी की यात्रा में भी घंटों समय बिताने पड़ते हैं। यह वीडियो निश्चित रूप से बेंगलुरु के नागरिकों के दिल को छू लेगा। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि जहां सड़कें भीड़भाड़ वाली होती हैं, वहां मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था कैसे अधिक सुविधाजनक हो सकते हैं। जब एक दुल्हन ने छत से लटकी टोकरी में की थी ग्रैंड ब्राइडल एंट्री, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, दुल्हन के इस फैसले पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।