ज​ब श्रीदेवी के प्यार में 'पागल' होकर बोनी कपूर ने छोड़ दिया था पहली पत्नी और बच्चों का साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की प्रेम कहानी के बारे में सभी जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के बारे में बताने जा रहे हैं...

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 3, 2020 | 15:08:03 IST

बॉलीवुड (Bollywood) की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की प्रेम कहानी के बारे में सभी जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के बारे में बताने जा रहे हैं, ये भी बताएंगे कि आखिर बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते पर उनकी पहली पत्नी मोनी शौरी कपूर का क्या कहना था?

बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी की दोस्ती हुई थी उनकी पत्‍नी मोना से, दिलचस्‍प है कहानी

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बारे में लोगों की जानकारी थोड़ी कम है। कुछ लोगों को तो ये तक लगता है कि वो सिर्फ एक हाउस वाइफ थीं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि मोना एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर भी थीं। खैर! सिनेमा के गलियारों में एक दौर ऐसा भी था, जब श्रीदेवी को ‘घर तोड़ने वाली’ एक्‍ट्रेस कहा जाता था! उसी दौर की एक सच्‍चाई यह है कि बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में श्रीदेवी, बोनी कपूर को भाई मानकर राखी बांधती थीं। तब मिथुन चक्रवर्ती संग श्रीदेवी के अफेयर के चर्चे थे। यह भी दिलचस्‍प है कि बोनी कपूर से पहले उनकी पत्‍नी मोना कपूर से श्रीदेवी की दोस्‍ती हुई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

बोनी कपूर को राखी बांधती थी श्रीदेवी!

बताया जाता है कि श्रीदेवी और मोना कपूर की बहुत गहरी दोस्‍ती थी। दोनों के रिश्‍तों की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंडस्‍ट्री में सहारा देते हुए मोना कपूर ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने के लिए जगह दी थी। उन दिनों मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मिथुन और बोनी कपूर अच्‍छे दोस्‍त थे। लिहाजा, उनके कहने पर ही श्रीदेवी ने बोनी कपूर को मुंहबोला भाई माना और वह उन्‍हें राखी भी बांधती थीं। फिर एक दिन ऐसा आया, जब चार लोगों की जिंदगियां बदल गईं। पता चला कि श्रीदेवी प्रेग्‍नेंट हैं। वह बोनी कपूर के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। 

मोना ने इंटरव्यू में​ किया था खुलासा

एक इंटरव्‍यू में मोना ने कहा, ‘बोनी कपूर मुझसे उम्र में 10 साल बड़े थे। हमारी शादी के वक्‍त 1983 में मैं 19 साल की थी। आप कह सकते हैं कि मैं उनके साथ बड़ी हुई। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। हमारी शादी को 13 साल हो गए थे। ये खबर सुनते ही मेरे होश उड़ गए थे।’ (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

मोना कपूर ने आगे कहा, ‘हमारे रिश्‍ते को बचाने का कोई मतलब नहीं था। कह सकते हैं कि इसका कोई चांस भी नहीं था, क्‍योंकि श्रीदेवी प्रेग्‍नेंट थीं।’ बहरहाल, प्रेग्‍नेंसी की खबर फैलते ही श्रीदेवी पर तरह-तरह के आरोप लगने लगे। साल 1996 में एक मंदिर में श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सीधे-सादे अंदाज में शादी कर ली। मोना कपूर के साथ उनके दो बच्‍चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर रह गए। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि- ''दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और उन्होंने पूरी कंडीशन को समझा।''

श्रीदेवी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था...

बोनी कपूर से पहली मुलाकात और प्‍यार पर श्रीदेवी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘बोनी कपूर 1984 में पहली बार मेरे पास ‘मिस्‍टर इंडिया’ फिल्‍म में सीमा का रोल लेकर आए थे। बाद में उन्‍होंने मुझसे कहा कि वह मुझे पसंद करते हैं। उन्‍होंने बताया कि पहली नजर में ही वह मुझसे प्‍यार करने लगे थे। हालांकि, 1993 में उन्‍होंने मुझे पहली बार औपचारिक तौर पर प्रपोज किया था।’ साल 1997 की बात है। एक फिल्‍म मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘श्रीदेवी अपनी शादी और बोनी संग रिश्‍ते को लेकर शुरुआत में बहुत इनसिक्‍योर थीं। एक बार जब बोनी कपूर अपनी पहली पत्‍नी मोना और बच्‍चों को लेकर पिकनिक के लिए गए तो श्रीदेवी ने उन्‍हें बहुत बुरा-भला कहा।’

जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर को खूब बुरा-भला कहा

मैगजीन ने पड़ोसी के हवाले से लिखा कि देर रात को बोनी कपूर के घर से श्रीदेवी के चिल्‍लाने की आवाज आ रही थी। वह बोनी कपूर को गालियां दे रही थीं। श्रीदेवी कह रही थीं कि बोनी झूठे हैं और यदि उन्‍हें मोना इतनी ही पसंद है तो वह उन्‍हीं के साथ जाकर रह लें। समझा जाता है कि इसी घटना के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्‍नी मोना कपूर से दूरी बना ली। एक बार किसी सार्वजनिक जगह पर मोना की मां सत्ते शौरी ने श्रीदेवी को खूब खरी-खोटी सुनाई। (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने 'पति परमेश्वर' के लिए अपने हाथों से बनाया लजीज व्यंजन, रणवीर सिंह ने कही ये बात)   

बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया। हालांकि, अर्जुन ने यह भी कहा कि उनकी मां ने उन्हें किसी का अपमान करना नहीं सिखाया है और उनके मन में अपने पिता और उनके परिवार के लिए कोई भी दुर्भावना नहीं है। 

फिलहाल, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर ने 25 मार्च, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं, श्रीदेवी भी 24 फरवरी, 2018 में दुबई के 5 सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद से बोनी कपूर अपने आप को अकेला महसूस करते हैं। इन दिनों वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रहते हैं। वहीं कभी-कभी अर्जुन और अंशुला भी साथ देखे जाते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी