6 ऐसे सेलिब्रिटी पिता जो अपने सौतेले बच्चों पर खूब बरसाते हैं प्यार, जानें इनके बारे में

आइए आज आपको बताते हैं उन सेलिब्रिटी सौतेले पिता के बारे में, जो अपने बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Jan 14, 2021 | 09:39:38 IST

समाज में सौतेले पिता और सौतेली मां को काफी खराब नजरों से देखा जाता है। लोगों का मानना है कि, एक सौतेला पिता कभी भी वास्तविक पिता जितना प्यार बच्चों को नहीं दे सकता है। इसी तरह की सोच लोगों की सौतेली मां के लिए भी है। लेकिन, क्या ये सोच सही है? आज के दौर में हजारों कपल्स बच्चों को गोद लेते हैं और उनकी अच्छी तरह परवरिश करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है और उनके साथ काफी खूबसूरती से रिश्ते को निभा भी रहे हैं। तो आज की इस स्टोरी में हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो सौतेले पिता होने के बाद भी बच्चों के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।

अनुपम खेर- सिकंदर

सिकंदर खेर, किरन खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। किरण खेर और गौतम बेरी की शादी महज पांच साल ही चल पाई थी। इसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। पहले पति से तलाक लेने के बाद किरण ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी कर ली। दोनों की शादी के बाद सिकंदर भी अपनी मां और सौतेले पिता अनुपम खेर के साथ ही रहने लगे थे। अनुपम खेर जब सिकंदर की जिंदगी में आए थे, तब सिकंदर महज 4 साल के थे। इस उम्र में हर बच्चे को एक पिता के प्यार की जरूरत होती है और सिकंदर की इस कमी को अनुपम खेर ने पूरा किया था। सिकंदर अक्सर पिता अनुपम खेर के साथ शूटिंग पर मौजूद होते थे। एक इंटरव्यू में सिकंदर ने अनुपम खेर के साथ अपने रिश्ते पर कहा था कि, ‘मेरे लिए गौतम पापा और अनुपम पापा समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। मैं एक को जैविक पिता और एक को सौतेले पिता नहीं कह सकता हूं। ये दोनों के साथ अन्याय होगा।’ (ये भी पढ़ें: हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की लव स्टोरी: सिर्फ 11 महीने में ही टूट गई थी एक्टर की पहली शादी)

अनिल कुंबले- आरुणी

क्रिकेटर अनिल कुंबले की पत्नी चेतना रामतीर्थ की पहली शादी कुमार जागीरदार से हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम आरुणि है। लेकिन कुछ समय बाद ही चेतना और कुमार जागीरदार का तलाक हो गया था। जिसके बाद चेतना ने अनिल कुंबले से शादी की थी। चेतना से शादी करने के बाद अनिल कुंबले ने सिर्फ आरुणी को अपनाया ही नहीं बल्कि, उसे अपना नाम ‘कुंबले’ भी दिया। हालांकि, आप ये नहीं जानते होंगे कि अनिल कुंबले के लिए सौतेली बेटी आरुणी की कस्टडी लेना काफी मुश्किल था। इसके लिए अनिल कुंबले को एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, लेकिन वह अपनी सौतेली बेटी की कस्टडी पाने के लिए पत्नी चेतना के साथ मजबूती से खड़े रहे। जिसके बाद कोर्ट ने भी अनिल कुंबले की सराहना की थी। (ये भी पढ़ें: ईशा देओल के बचपन की अनदेखी तस्वीर: अपनी नन्ही परी को बाहों में लेकर किस करती दिख रहीं हेमा मालिनी)

अभिनव कोहली- पलक तिवारी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी का तलाक किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच काफी विवाद के बाद तलाक हुआ था। इसका सारा असर एक्ट्रेस की बेटी पलक पर पड़ रहा था, लेकिन इस पूरे विवाद के बाद श्वेता तिवारी की जिंदगी में अभिनव कोहली ने कदम रखा। 13 जुलाई 2013 में श्वेता और अभिनव ने शादी की थी। श्वेता से शादी के बाद अभिनव ने पलक को पिता का प्यार दिया था। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी ‘पलक’ के नाम पर रखा था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘पलक हमारी बेटी है, इसलिए हमने उसके नाम पर अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम रखा है।’ (ये भी पढ़ें: ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, इंटरव्यू में शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स)

शिखर धवन- रिया और आलिया

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 30 अक्टूबर 2012 में हुई थी। आयशा की ये दूसरी शादी थी। शिखर धवन से पहले आयशा की शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जिससे उनकी दो बेटियां रिया और आलिया हैं, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और उनका तलाक हो गया था। वहीं, आयशा से शादी के बाद शिखर धवन ने रिया और आलिया को अपनाया। एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने कहा था, ‘यह बिल्कुल मुश्किल नहीं था। जो चीज कुदरत से होती है वो एक दम आपकी जिंदगी में ढल जाती है। मेरी किस्मत में मेरी दो बेटियां थीं। वो एक दम से मेरी जिंदगी में आ गईं। जिस तरह से वे मुझे प्यार करती हैं, वह मुझे बहुत ही भाग्यशाली लगता है।’

राज जुत्शी- इमरान खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पहली फिल्म ‘क़यामत से क़यामत’ आज भी सभी को याद है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि फिल्म में आमिर खान के दोस्त बने ‘राज’ असल जिंदगी में उनके बहनोई हैं। राज की शादी आमिर की चचेरी बहन नुजहत से हुई थी। नुजहत की पहली शादी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से हुई थी। इस शादी से उनका एक बेटा ‘इमरान खान’ है। राज और इमरान खान के बीच बेहद खास रिश्ता है।

राजेश खट्टर- शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नीलिमा और पंकज कपूर के बेटे हैं। हालांकि, नीलिमा और पंकज कपूर का शादी के कुछ साल बाद ही तलाक हो गया था। जिसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी कर ली। राजेश खट्टर और उनके सौतेले बेटे शाहिद कपूर के बीच एक गहरा रिश्ता देखा गया है। कहा जाता है कि, राजेश और शाहिद एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू में राजेश ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘हम दोनों के बीच प्यार और स्नेह है।’

इन स्टार्स की तरह आम लोगों की जिंदगी में भी ऐसे कई उदाहरण देखने के लिए मिल जाएंगे, जहां पर सौतेले पिता अपने बच्चों के साथ खास रिश्ता निभाते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो अवश्य दें।

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया