क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन GF विनी रमन संग रचाई शादी, व्हाइट वेडिंग में किस करता दिखा कपल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी कर ली है। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटो दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 19, 2022 | 12:30:43 IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी साझा ​की है। आइए आपको दिखाते हैं इनकी शादी की फोटो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, विनी एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जो मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन ऑस्ट्रेलिया स्थित एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और विक्टोरिया से ही पढ़ाई की है, जो क्रिकेटर का भी जन्म स्थान है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं। 

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अमेरिका में मनाई 'देसी होली', पति ने एक्ट्रेस को धोखे से लगाया रंग)

काफी दिनों तक रिश्ते में रहने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में सगाई की थी। दोनों ने बेहद पारंपरिक अवतार में अपनी सगाई की थी। कपल ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी प्यारा लग रहा था। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने जहां ब्लैक पायजामे के साथ डार्क ब्लू कुर्ता पहना था, वहीं विनी डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं।

अब आइए आपको इनकी वेडिंग फोटो दिखाते हैं। दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 18 मार्च 2022 यानी होली के दिन व्हाइट वेडिंग की। दोनों ने अपनी शादी की एक फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ वेडिंग की खुशखबरी को शेयर किया है। इस फोटो में जहां व्हाइट गाउन में विनी एक खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ब्लैक कोट-पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल। 18.03.22।''

इसके अलावा, दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेम फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपने हाथ में पहनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''प्यार पूर्णता की तलाश है और मैं आपके साथ पूर्ण महसूस करता हूं। 18.03.22।''

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कॉमेडियन)

ग्लेन मैक्सवेल ने एक पॉडकास्ट के दौरान नेरोली मीडोज के साथ बातचीत में बताया था कि, जब वह पहली बार विनी को प्रपोज करने गए थे, तो वह कितने नर्वस थे और यह भी बताया था कि, उनका प्रपोज प्लान कई बार फेल हो चुका है। ग्लेन ने बताया था कि, वह ‘वर्ल्ड कप फाइनल’ के दौरान भी इतने नर्वस नहीं हुए थे, जितना उन्हें प्रपोज करने पर हुए थे। वह एक पार्क में विनी को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन उनका ये प्लान फेल हो गया था। उन्होंने कहा था, “हम टहलने गए और सब कुछ बहुत गलत लगा। ये प्लान भी फेल हो गया था, जिसकी वजह से मैं बौखला गया था। टहलने के दौरान आसपास बच्चे थे और लोग अपने कुत्तों को टहला रहे थे और जैसे ही मैं मुड़ा, मैंने देखा कि विनी गलत दिशा में चलने लगी हैं। इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि, वहां एक कैफे हो सकता है, तो वहां चलते हैं। मैं तुरंत अपने घुटनों के बल बैठा और उन्हें प्रपोज कर दिया। वह हैरान रह गई थीं और रो रही थीं। इस दौरान उनका वॉइस मेल ऑन था और उस वक्त जो भी बातचीत हुई वह रिकॉर्ड हो गई थी। ये आज भी हमारे पास एक याद के तौर पर है।”

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने, गुलाल में डूबा दिखा कपल)

फिलहाल, हम ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ