प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अमेरिका में मनाई 'देसी होली', पति ने एक्ट्रेस को धोखे से लगाया रंग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पति निक जोनस और अपने ससुराल वालों के साथ मनाई गई देसी होली की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अमेरिका में मनाई 'देसी होली', पति ने एक्ट्रेस को धोखे से लगाया रंग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं और अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी करके अमेरिका में बस गई हैं। हालांकि, वह अपनी भारतीय संस्कृतियों को नहीं भूली हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ कभी दिवाली मनाती दिखाई देती हैं, तो कभी शिवरात्रि। अब अभिनेत्री ने धूमधाम से होली सेलिब्रेट की है, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas on Diwali

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस और न्यू बॉर्न बेबी के साथ रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ महाशिवरात्रि मनाई थी और इसकी झलक उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की थी, जिसमें उनके घर में बने एक विशाल मंदिर को देखा जा सकता है।

(ये भी पढ़ें- साक्षी धोनी ने बेटी जीवा संग ऋषिकेश में खेली फूलों की होली, क्यूट झलकियां आईं सामने)

Priyanka Chopra during Shivratri Pooja with hubby Nick Jonas

अब प्रियंका ने अपने घर में होली पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने अपने पति व दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। 19 मार्च 2022 को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियोज और फोटोज की एक सीरीज शेयर की। एक फोटो में उन्हें अपने पति के साथ पोज देखा गया, जबकि एक वीडियो खास है, क्योंकि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका को किस करने के लिए कहते हैं और जब वह आती हैं, तो वह उन्हें धोखे से रंग लगा देते हैं। बाकी की तस्वीरों में कपल को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ देखा जा सकता है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, “ऐसे समय में कुछ आनंद पाने में सक्षम होना, जब दुनिया बहुत डरावनी लगती है, ये एक आशीर्वाद है। सभी को होली मुबारक। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूं। #photodump #happyholi #goodoverevil #festivalofcolours”।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने भव्य अंदाज में पति विक्की जैन संग सेलिब्रेट की पहली होली, ट्विनिंग करते आए नजर)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की और कई तस्वीरों की एक सीरीज भी शेयर की है। इन फोटोज में अभिनेत्री को अपने पति के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने इन फोटोज को कैप्शन दिया है, “मुझ पर एक एहसान करो.. चलो होली खेलते हैं। माफ़ करना। करना पड़ा!”

Priyanka Chopra

Nick Jonas

इस मौके के लिए प्रियंका ने टॉप और शॉर्ट्स के साथ सैंडल, इयररिंग्स और नेकलेस पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, निक ने सफेद शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी हुई थी।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- अलग होने की खबरों के बीच साथ में होली मनाते दिखे राजीव सेन और चारु असोपा, सामने आईं तस्वीरें)

फिलहाल, हमें प्रियंका चोपड़ा का देसी स्टाइल होली सेलिब्रेशन पसंद आया। वैसे, आपको उनकी होली की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.