प्रियंका चोपड़ा सास-ससुर और मां के साथ खास पल बिताती आईं नजर, पति निक जोनस को किया याद

हाल ही में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां और सास-ससुर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपने पति निक जोनस को याद भी किया है। आइए आपको उनका लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा सास-ससुर और मां के साथ खास पल बिताती आईं नजर, पति निक जोनस को किया याद

बॉलीवुड डीवा से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने कई इंटरव्यूज में ये कहते हुए नजर आती हैं कि, वो हमेशा अपनी संस्कृति का सम्मान करती हैं और उन्हें जमीन से जुड़े रहना पसंद है। प्रियंका चोपड़ा कई महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल अपने दोनों किरदारों से वह लोगों को प्रेरित करती हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद जहां महिलाएं अपने काम से ब्रेक ले लेती हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ अपने प्रोफेशनल करियर को बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी वह अपनी मां और सास-ससुर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, जिसकी झलक हाल ही में हमें देखने को मिली।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

Priyanka Chopra With Her Family

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Matrix Resurrections’ की रिलीज से पहले अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ पार्टी की। इसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 दिसंबर 2021 को शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका को अपनी मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस जोनस, ससुर केविन जोनस और कुछ दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। इनमें से एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने सास-ससुर के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, पति निक जोनस की गैरमौजूदगी की वजह से प्रियंका ने उन्हें काफी याद किया।

Priyanka Chopra With Her Family And friends

Priyanka Chopra With Her Family And friends

Priyanka Chopra With In Laws

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra With Her Family And friends

Priyanka Chopra With Her Family And friends

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे साथ इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं कुछ भी नहीं कर सकती। आभारी। मैंने आपको बहुत याद किया निक।”

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

प्रियंका चोपड़ा अपनी सास और ससुर के काफी ज्यादा करीब हैं। 12 जुलाई 2021 को अपनी सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें सास और बहू के बीच खास बॉन्ड को साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे। अपनी जिंदगी में आपको पाकर मैं काफी धन्य महसूस कर रही हूं। आज मैं आपको बहुत सारा प्यार और दुआएं देना चाहती हूं। आपको बहुत सारा प्यारा और मैं आपको मिस करती हूं। नोट: हमें साथ में और फोटोज की जरूरत है।”

Priyanka Chopra With Her Mother In Law

Priyanka Chopra With Her Mother In Law

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की अनदेखी तस्वीरें, मैरिज एनिवर्सरी पर कपल ने की हैं शेयर)

फिलहाल, प्रियंका की फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ 22 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.