Priyanka Chopra-Nick Jonas आर्थिक तंगी का कर रहे सामना? छोड़ा अपना 150 करोड़ का LA वाला घर: रिपोर्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस कथित तौर पर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और एग्रीमेंट अमाउंट का भुगतान नहीं कर पाने के कारण उन्होंने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को छोड़ दिया है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra-Nick Jonas आर्थिक तंगी का कर रहे सामना? छोड़ा अपना 150 करोड़ का LA वाला घर: रिपोर्ट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद USA में शिफ्ट हो गई थीं। कपल अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ लॉस एंजेलिस में अपने आलीशान घर में रहता है। जहां प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता है, वहीं निक पॉपुलर बैंड 'जोनस ब्रदर्स' का हिस्सा हैं। दोनों एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल इसका सबूत हैं।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस?

हाल ही में, एक नेटिजन ने 'रेडिट' पर एक रिपोर्ट के कुछ स्क्रीनग्रैब साझा किए, जिसमें दावा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत के अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को छोड़ दिया है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि दोनों लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। चूंकि निक और प्रियंका अपनी हवेली के किराए के रूप में प्रति माह 100K अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने के लिए बाध्य हैं, वे उस राशि का भुगतान नहीं कर सके। ऐसे में उन्होंने इसे गिरवी रखने के लिए बैंक का रुख किया है। इसके अलावा, प्रियंका जो अपनी हवेली से कई तस्वीरें पोस्ट करती थीं, उन्होंने अब ऐसा करना बंद कर दिया है।

priyanka

priyanka

priyanka

Priyanka Chopra ने दिवाली पार्टी में पहना था लहंगा-चोली, नेटिजंस ने डार्क मेकअप के लिए किया था ट्रोल...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निक और प्रियंका के आर्थिक तंगी के बारे में रिपोर्ट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चौंकाने वाली थी और उन्होंने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए एक नेटिजन ने लिखा, "बोलो इतना पैसा और सोर्स ऑफ इनकम होने के बाद भी आर्थिक परेशानियां। इससे अच्छे तो हम ही हैं कम से कम वैध कारण हैं तो टूटने के। जॉब मार्केट में तंगी और उतनी ही महंगाई।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "हम मध्यवर्गीय लोगों की भाषा में इसे 'चादर से ज्यादा पैर फैलाना' बोलते हैं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस ने अपने घर में की थी गृह प्रवेश पूजा

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में अपनी बच्ची मालती के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। बता दें कि 5 नवंबर 2021 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति निक जोनस के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में हम कपल को लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में लक्ष्मी पूजा करते हुए देख सकते थे। उन्हें पूजा की थाली पकड़े देखा गया था, जिसमें दीये और फूल थे। पूजा के लिए प्रियंका ने ब्राइट येलो साड़ी पहनी हुई थी, जबकि निक ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट पहना हुआ था।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर को बच्चों के लिए अनुकूल बनाने के लिए कराया है उसका रेनोवेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कथित तौर पर अपने बच्चे के बारे में सोच रहे थे, जब उन्होंने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर खरीदा था। यह कपल अगस्त 2019 में एक घर की तलाश में था और आखिरकार नवंबर 2019 में 'Dirt.com' ने बताया था कि प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस में अपनी नई एनकिनो प्रॉपर्टी के लिए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (149 करोड़ रुपए) खर्च किए थे। बाद में 'People Magazine' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कपल ने अपने घर का नवीनीकरण करने में कई महीने बिताए, ताकि आगे बढ़ने के बाद इसे बच्चों के अनुकूल बनाया जा सके। 

priyanka

एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया था, "जब उन्होंने एक साथ घर खरीदा था, तो उनके दिमाग में बच्चे की प्लानिंग थी और उन्हें बहुत आउटडोर स्पेस और ग्रीनियरी की जरूरत थी। प्रियंका और निक ने घर में रहने के बाद 'महीनों तक घर का नवीनीकरण' कराया। वह इसको 'परिवार के अनुकूल' बनाना चाहते थे।"

मालती के दूसरे बर्थडे की सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, प्रियंका और निक के आर्थिक तंगी का सामना करने वाली रिपोर्ट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.