Priyanka Chopra की बेटी Malti ने दोस्तों संग अपने LA होम में एंजॉय की प्ले डेट, कार चलाती आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के प्ले टाइम की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra की बेटी Malti ने दोस्तों संग अपने LA होम में एंजॉय की प्ले डेट, कार चलाती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। उसके बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। तब से प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं, जिसकी झलकियां अक्सर वे दोनों अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के प्ले टाइम की दिखाई झलक

14 सितंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी बेटी मालती की प्ले डेट की कुछ झलकियां शेयर कीं, जिनमें नन्ही बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। पहली फोटो में मालती को अपनी मां की गोद में देखा जा सकता है, जो छत की ओर देख रही थी। इस दौरान, जहां प्रियंका पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, वहीं मालती व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट में क्यूट लग रही थीं। 

MALTI

मालती ने अपने घर पर दोस्तों संग बिताया अच्छा समय

मालती वास्तव में अपने पिता निक जोनस की तरह एक म्यूजिक लवर हैं और उनका मराकस और ड्रमस्टिक्स के साथ खेलना उसी का सबूत है। लेटेस्ट तस्वीरों में मालती को अपने शानदार लॉस एंजेलिस वाले घर में अपने दोस्तों के साथ प्ले टाइम एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो में मालती को एक गोल बॉल पूल के अंदर बैठे और रंगीन गेंदों को चुनने में बिजी देखा जा सकता है। इस बीच, अगली तस्वीर में मालती अपनी मिनी-कार की सवारी का आनंद लेती दिख रही थीं।

MALTI

MALTI

जब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग अपने पिता की बरसी पर की खास पूजा

10 जुलाई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की बरसी मनाई और अपने लॉस एंजेलिस होम पर उनके लिए एक पूजा का आयोजन किया था। इस अवसर पर प्रियंका ने मालती को एक छोटे से दुपट्टे के साथ पिंक कलर का लहंगा पहनाया था। प्रियंका ने इस खास पूजा की कई तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थीं, जिनमें उनकी बच्ची मालती पूजा के लिए जगह को सजाने में उनकी मदद करती हुई और फर्श पर लेटे हुए फूलों से खेलती हुई दिखाई दे रही थीं।

MALTI

MALTI

जब प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग की गृह प्रवेश पूजा

प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस अपने एलए स्थित घर में अपनी बच्ची मालती के साथ हैप्पी लाइफ जी रहे हैं। यह 5 नवंबर 2021 को था, जब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक जोनस के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में हम कपल को लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में लक्ष्मी पूजा करते हुए देख सकते थे। पूजा के लिए प्रियंका ने ब्राइट येलो साड़ी पहनी हुई थी, जबकि निक ने सफेद कुर्ता-पायजामा सेट कैरी किया था।

PRIYANKA CHOPRA

(जब Priyanka Chopra लंच डेट पर बेटी Malti को गोद में लिए आईं नजर, फैंस ने की थी डैड Nick Jonas से तुलना, देखें फोटोज)

फिलहाल, आपको मालती के प्ले टाइम की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.