Priyanka Chopra लंच डेट पर बेटी Malti को गोद में लिए आईं नजर, फैंस ने की डैड Nick Jonas से तुलना

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ ​लंच डेट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra लंच डेट पर बेटी Malti को गोद में लिए आईं नजर, फैंस ने की डैड Nick Jonas से तुलना

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraअपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को बेहद प्यार करती हैं। वह जब भी समय पाती हैं, अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, वह उसे लंच के लिए बाहर ले गईं। जब मां-बेटी लॉस एंजेलिस के एक रेस्तरां से बाहर निकलीं, तो उनके साथ उनके दोस्त भी शामिल हो गए। इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को ले गईं लंच डेट पर

बता दें ​कि सिंगर-एक्टर निक जोनस अपने भाई जो जोनस के साथ म्यूजिक इवेंट्स के लिए अमेरिका दौरे में व्यस्त हैं। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती भी हैं। हाल ही में, प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ लंच डेट पर निकलीं। हालांकि, इस दौरान निक उनके साथ नहीं थे।

Priyanka Chopra

आउटिंग के लिए प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट व ब्राउन कलर की वाइड-लेग्ड ट्राउजर पहनी थी और शोल्डर पर एक ब्लैक हैंडबैग लिया हुआ था। उन्होंने ब्लैक हैट और मैचिंग सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस बीच, मालती को मां प्रियंका के साथ व्हाइट स्नीकर्स के साथ फ्लोरल ड्रेस में देखा गया। मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिससे फैंस बहुत खुश हैं। 

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मालती की लेटेस्ट फोटो पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं

फैन पेज ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''प्रियंका चोपड़ा और मालती वेस्ट हॉलीवुड में दोस्तों और परिवार के साथ 'Cecconi' में लंच के बाद नजर आईं।'' जहां कई लोगों ने मालती की लेटेस्ट फोटोज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें 'क्यूट' कहा, वहीं कुछ ने कहा कि वह उन्हें अपने पिता निक जोनस की याद दिलाती हैं। 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक्टर के साथ उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "वह बिल्कुल प्रियंका जैसी दिखती हैं।" हालांकि, एक अन्य ने कहा, "मालती बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। वह अपने पिता (निक जोनस) की तरह प्यारी दिख रही है।" एक दूसरे फैन ने कहा, "ओह, वह बहुत सुंदर है! एक बच्ची की तरह और बिल्कुल अपने पिता की तरह!''

priyanka

जब पहली बार मालती के चेहरे का हुआ था खुलासा

बता दें कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में जोनस ब्रदर्स के 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' कार्यक्रम में निक और प्रियंका के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस इवेंट में पहली बार उनके चेहरे का खुलासा हुआ था। इवेंट की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

Priyanka Chopra

अमेरिका के टूर पर हैं प्रियंका 

पिछले हफ्ते, प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपने आइकॉनिक फैशन शो की मेजबानी की थी। प्रियंका चोपड़ा सितारों से सजे इस इवेंट में उपस्थित मशहूर हस्तियों में से एक थीं, जिसमें गिगी हदीद सहित कई सुपर मॉडल मौजूद थीं। इस इवेंट के लिए प्रियंका ने ब्लैक कलर की कंट्रास्टिंग ड्रेस पहनी थी।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका अगली बार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आएंगी। इस बीच वह ऑस्टिन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस से लेकर अमेरिका भर में जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक इवेंट्स में शामिल हो रही हैं और प्यार भरी तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं।

Priyanka Chopra

फिलहाल, आपको प्रियंका और उनकी बेटी की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

(फोटो ​क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
 
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.