Priyanka Chopra ने पति Nick के कॉन्सर्ट में ब्रालेट-स्कर्ट के साथ पहना बेटी के नाम वाला यूनिक नेकलेस

जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इवेंट के दूसरे दिन स्टाइलिश ब्रालेट और स्कर्ट पहने नजर आईं। इस दौरान उनके यूनिक नेकलेस ने हमारा ध्यान खींच लिया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने पति Nick के कॉन्सर्ट में ब्रालेट-स्कर्ट के साथ पहना बेटी के नाम वाला यूनिक नेकलेस

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक्ट्रेस होने के साथ एक मोस्ट लविंग वाइफ भी हैं, जो अपने पति व सिंगर निक जोनस की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। निक के सभी म्यूजिक इवेंट्स में भाग लेने से लेकर उन्हें चीयर करने तक, प्रियंका हमेशा उनकी ताकत का मजबूत पिलर बनकर खड़ी रही हैं। खूबसूरत अभिनेत्री ने हाल ही में यांकी स्टेडियम में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में भाग लिया और अपने लुक से सभी को चौंका दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने पहना अपनी बेटी मालती के नाम का हार

कॉन्सर्ट के दूसरे दिन प्रियंका मिडी स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर की डीप-नेक ब्रालेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने बालों को खुला रखते हुए प्रियंका ने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था। हालांकि, यह अभिनेत्री का चोकर नेकलेस था, जिसने हमारा ध्यान खींचा, जिस पर उनकी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' लिखा था।

priyanka

priyanka

जब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में हो गई थीं भावुक

इवेंट के पहले दिन प्रियंका कॉन्सर्ट के बीच में भावुक होती नजर आई थीं। एक फैन पेज द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में प्रियंका अपने पति निक को स्टेज पर परफॉर्म करते देख अपने आंसू पोंछती नजर आई थीं। यह एक सीन था, जिसमें प्यारी पत्नी को स्टैंड से अपने पति को चीयर करते हुए और साथ ही उसी क्षण भावुक होते हुए भी देखा गया था।

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कॉन्सर्ट में पार्टिसिपेशन के दौरान प्रियंका ने कुछ फैशन गोल्स भी दिए। सब कुछ कूल और स्टाइलिश रखते हुए उन्होंने एक ऐसा आउटफिट चुना था, जो उस जगह के माहौल से मैच कर रहा था। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का चेकर्ड क्रॉप टॉप चुना था, जिसमें सीक्विन वर्क हुआ था। उन्होंने इसे साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पेयर किया था। बोल्ड मेक, मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

priyanka

Priyanka Chopra-Nick Jonas ने म्यूजिक इवेंट से Malti की तस्वीरें कीं शेयर, ड्रम बजाती दिखीं लाडली। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। 'ब्रिटिश वोग' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका ने मालती की मां होने की अनुभूति के बारे में बात की थी और साझा किया था कि उनकी बच्ची उनके लिए अब तक का मिला सबसे अच्छा उपहार हैं।

अभिनेत्री ने उस कारण का भी खुलासा किया था कि क्यों उन्होंने अपनी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना था। उन्होंने बताया था कि उन्हें कुछ मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस थीं, जिससे उनके लिए मदरहुड को अपनाना कठिन हो गया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें सरोगेसी का विकल्प चुनने के अपने फैसले पर गर्व है, क्योंकि उनकी सरोगेट छह महीने तक मालती की देखभाल करने के लिए मौजूद थीं।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें प्रियंका चोपड़ा का उनकी बेटी मालती के नाम वाला नेकलेस काफी पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.