Priyanka Chopra की बेटी Malti ने अपने Ganpati Bappa को किया हग, मां के साथ की गणेश चतुर्थी की पूजा

20 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपने गणेश चतुर्थी उत्सव की झलकियां शेयर कीं। इसमें मालती की तस्वीरों ने हमारा दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra की बेटी Malti ने अपने Ganpati Bappa को किया हग, मां के साथ की गणेश चतुर्थी की पूजा

अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ ड्रीमी वेडिंग के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। लविंग कपल को एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आशीर्वाद मिला है, जो उनकी आंखों का तारा हैं। विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी बेटी मालती का पालन-पोषण भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार करना सुनिश्चित करती हैं। हमने अक्सर अभिनेत्री को अपनी बच्ची के साथ हिंदू व ईसाई त्योहारों को मनाते देखा है। हाल ही में, उन्होंने गणेश चतुर्थी का पर्व सेलिब्रेट किया।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

20 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के गणेश चतुर्थी उत्सव की झलकियां शेयर कीं। त्योहार के लिए मालती ने एक सुंदर व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसके चारों ओर धागे की कढ़ाई की गई थी। नन्हीं परी को कड़ा और बिंदी लगाए भी देखा गया। हालांकि, जिस बात ने हमारा दिल पिघला दिया, वह यह थी कि उत्सव के लिए उनके पास खुद के एक गणपति जी थे। एक तस्वीर में मालती को अपने घर के मंदिर में भगवान गणेश का एक स्टफ्ड टॉय रखते हुए देखा गया।

Priyanka Chopra Baby Malti

Priyanka Chopra Baby Malti

एक अन्य तस्वीर में मालती को अपने खिलौने को कसकर गले लगाते हुए देखा गया, जिसने हमारा दिल जीत लिया। अगली तस्वीर में बेटी को एक छोटे से संगमरमर के मंदिर के अंदर रखे भगवान गणेश को प्यार से निहारते हुए देखा जा सकता है। आखिरी तस्वीर में प्रियंका ने पिंक कलर का टॉप और बेज कलर की पैंट पहनी हुई थीं और वह अपनी बच्ची को गले लगा रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “एक लड़की और उसके गणपति। हम जहां भी जाएं, हमेशा हमारे साथ। #गणपतिबप्पामोरिया।”

Priyanka Chopra Baby Malti

Priyanka Chopra Baby Malti

Priyanka Chopra Baby Malti

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की बरसी पर पूजा के लिए बेटी को पहनाया था लहंगा

10 जुलाई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा की बरसी मनाई थी और लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर एक पूजा भी रखी थी। इस मौके पर प्यारी मां ने बेटी मालती को एक छोटे से दुपट्टे के साथ पिंक कलर का सुंदर लहंगा पहनाया था।

malti

अपने इंस्टा हैंडल पर प्रियंका ने पूजा की कई झलकियां साझा की थीं, जिनमें उनकी बच्ची मालती पूजा के स्थान को सजाने में उनकी मदद करती हुई और फर्श पर लेटे हुए फूलों से खेलती हुई दिखाई दे रही थी। झलकियों में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए अपने पिता अशोक चोपड़ा से प्रार्थना करती नजर आई थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मालती दिल से हैं रियल चोपड़ा 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को प्रमोट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की खाने की आदतों के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि उनकी बच्ची अपने पिता निक जोनस की तरह दिख सकती है, लेकिन वह एक असली चोपड़ा है। प्यारी मां ने कहा था कि मालती को भारतीय खाना बहुत पसंद है, खासकर मटर पनीर और बिरयानी। प्रियंका ने यह भी साझा किया था कि चोपड़ा परिवार की तरह उनकी बच्ची को भी मसालेदार चटपटा खाना बहुत पसंद है।

priyanka

फिलहाल, हमें गणेश चतुर्थी उत्सव से मालती मैरी की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.