Priyanka Chopra पति Nick Jonas की गोद में आईं नजर, बेटी Malti और दोस्तों संग की प्री-क्रिसमस पार्टी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस 2023 के पहले पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और दोस्तों संग प्री-क्रिसमस पार्टी को एंजॉय किया। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra पति Nick Jonas की गोद में आईं नजर, बेटी Malti और दोस्तों संग की प्री-क्रिसमस पार्टी

सोशल मीडिया से थोड़े समय के ब्रेक के बाद ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 22 दिसंबर 2023 को फिर से वापसी की और फैंस को अपनी हालिया एक्टि​विटीज के बारे में बताया। उन्होंने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस व दोस्तों के साथ क्रिसमस 2023 की तैयारी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। छुट्टियों के मौसम में जोनस परिवार अपने प्रियजनों के साथ प्यारे पलों को संजो रहा है, जिसका उदाहरण एक डिनर पार्टी में प्रियंका और निक की हालिया उपस्थिति है।

प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी व दोस्तों संग की प्री-क्रिसमस पार्टी

प्रियंका ने एक प्राइवेट डिनर पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह पति निक की गोद में हंसते हुए कैद हुईं। प्रियंका व्हाइट आउटफिट में प्यारी लग रही थीं, जबकि निक ने स्वेटर के साथ स्मार्ट ब्लैक ब्लेज़र पहना हुआ था।

priyanka

हालीवुड स्टार मॉर्गन स्टीवर्ट मैकग्रा द्वारा अपने घर पर आयोजित इस पार्टी में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पेश किए गए। मॉर्गन स्टीवर्ट मैकग्रा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों ने फैंस को लैविश मेनू की एक झलक दी, जिसमें कैवियार, आलू के चिप्स, ट्यूना टार्टारे, सलाद, स्टेक और बहुत कुछ सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। बता दें कि यह प्रियंका का अपने पति निक के साथ पांचवां और बेटी मालती मैरी के साथ दूसरा क्रिसमस समारोह होगा।

priyanka

priyanka

अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती की कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। नन्ही बच्ची अपनी नई 'बीएमडब्ल्यू' टॉय कार के साथ खुश नजर आई। चाहे झूले पर मस्ती करना हो या प्रियंका के साथ बाहर खेलना, मालती वास्तव में फेस्टिव सीजन का आनंद ले रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'लेटली'।

priyanka

priyanka

जब Priyanka Chopra की वेकेशन की बिकिनी फोटोज हुईं वायरल, नेटिजंस ने पैरों के रंग को लेकर किया था ट्रोल...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मालती का दूसरा बर्थडे

शादी के बाद प्रियंका और निक अब लॉस एंजेलिस में रहते हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई थी और इस अवसर का जश्न न्यूयॉर्क शहर में मनाया था। इसके अलावा, उनकी बेटी मालती जनवरी 2024 में अपना दूसरा जन्मदिन मनाएंगी।

priyanka

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्रिसमस की तैयारी की दिखाई झलक

12 दिसंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को अपने क्रिसमस उत्सव की एक झलक दिखाई थी। तस्वीर में एक सुंदर फायरप्लेस कोने को रोशनी, बाउबल्स और आइवी से सजाया गया दिखाया गया था। हम कुछ कस्टमाइज्ड सांता सॉक्स भी देख सकते थे, जिन पर प्रियंका के परिवार के सदस्यों के नाम लिखे हुए थे और उन्हें एक तार पर लटकाया गया था। इसके अलावा, फायरप्लेस के पास एक फूलदान भी रखा गया था। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, "आभारी।"

pariyanka

जब Priyanka Chopra ने मदरहुड के प्रभाव पर की बात, बोलीं- 'इसने मुझे ज्यादा नाजुक बना दिया है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका के पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट्स' और बॉलीवुड में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' शामिल हैं। फिलहाल, आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.