Priyanka Chopra और Nick ने बेटी Malti संग तस्वीरें कीं शेयर, बिकिनी में बेहद हॉट दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें उनकी बेटी मालती की तस्वीरों ने हमारा दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra और Nick ने बेटी Malti संग तस्वीरें कीं शेयर, बिकिनी में बेहद हॉट दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraऔर उनके अमेरिकी पति निक जोनस को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी हैप्पी लाइफ की झलकियां शेयर करना पसंद है। अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा करने से लेकर पार्टी की झलकियां दिखाने तक, निक और प्रियंका फैंस को खुश करने में कभी फेल नहीं होते। हाल ही में, निक जोनस और प्रियंका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। 

निक जोनस ने बेटी मालती के साथ हैप्पी फोटोज कीं शेयर

1 अगस्त 2023 को निक जोनस ने अपनी जुलाई महीने की यादगार तस्वीरें साझा कीं और इसे एक 'फिल्म' बताया। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपने ख़ुशी के पलों की झलकियां पोस्ट कीं, जो स्विमसूट में उनके साथ पोज़ देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक अन्य फोटो में निक को अपनी लाडली को गोद में लिए हुए देखा गया, जब वह बेबी पूल में आनंद ले रही थीं। व्हाइट शर्ट और रंगीन टोपी पहने प्रिंसेस बेहद क्यूट लग रही थीं।

Nick Jonas shared happy pictures with his daughter, Malti

निक ने समुद्र तट से एक और तस्वीर पोस्ट की। फोटो में प्रियंका ने रेड कलर का रफल्ड स्विमसूट पहना हुआ था। वह अपनी बेटी मालती के साथ लहरों के बीच लेटी हुई थीं, जो बेहद खुश दिख रही थी और निक हैरानी से अपनी दोनों सुंदरियों को देख रहे थे। एक अन्य फोटो में निक और प्रियंका सेल्फी क्लिक करते दिख रहे हैं।

Nick Jonas

प्रियंका ने बेटी मालती को सुपरमून दिखाते हुए तस्वीरें कीं शेयर

2 अगस्त 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बिटिया रानी के ​साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह यूएस की सड़कों पर खड़ी होकर बेटी मालती को सुपरमून दिखा रही हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''सुपरमून को देख रही हूं।''

Nick and Priyanka

जब निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की में मांग भरा था एक चुटकी सिंदूर, तस्वीर देखने व स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें निक और प्रियंका के साथ उनकी बच्ची मालती की तस्वीरें बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.