Priyanka Chopra-Nick Jonas ने म्यूजिक इवेंट से Malti की तस्वीरें कीं शेयर, ड्रम बजाती दिखीं लाडली

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'यांकी स्टेडियम' में अपने म्यूजिक इवेंट के पहले दिन की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra-Nick Jonas ने म्यूजिक इवेंट से Malti की तस्वीरें कीं शेयर, ड्रम बजाती दिखीं लाडली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी बेटी मालती की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह एक लविंग मॉम होने के साथ ही प्यारी पत्नी भी हैं, जो अपने सिंगर-पति निक जोनस को बेइंतहा प्यार करती हैं। हाल ही में, उन्होंने निक की तारीफ करते हुए कहा है कि वह और उनकी बेटी मालती, निक जोनस को पाकर खुद को 'भाग्यशाली' महसूस करती हैं। प्रियंका ने 13 अगस्त 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर पति निक के न्यूयॉर्क कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके अलावा, निक जोनस ने भी प्रियंका और मालती के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका ने निक के साथ उनके कॉन्सर्ट की तस्वीरें कीं शेयर 

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई कई तस्वीरों में प्रियंका ने निक के साथ अलग-अलग पोज दिए हैं। तस्वीरों में उन्होंने हील्स के साथ ब्लैक आउटफिट पहना था, जबकि निक व्हाइट आउटफिट और स्नीकर्स में नजर आ रहे थे। प्रियंका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक में दोनों 'यांकी स्टेडियम' में एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में प्रियंका ने सोलो पोज भी दिया है।

priyanka

प्रियंका ने बेटी मालती की डैडी निक संग फोटो की शेयर

प्रियंका ने शो के बाद मंच से जोनस ब्रदर्स (निक, केविन जोनस और जो जोनस) की एक तस्वीर भी साझा की। आखिरी तस्वीर में प्रियंका एक व्हाइट ड्रेस व टोपी में नजर आ रही थीं और उन्होंने मालती को अपनी बाहों में ले रखा था। उनके सामने निक प्रिंटेड शर्ट और पैंट में खड़े थे। निक अपनी बेटी मालती के सिर के ऊपर हेडफोन रखते हुए नजर आ रहे हैं।

priyanka

priyanka

प्रियंका ने की निक की तारीफ

तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आप एक चुंबक हैं निक जोनस। मालती और मैं आपके लिए बहुत भाग्यशाली हूं। एक अविश्वसनीय टूर की शुरुआत पर बधाई। आप सभी एक बड़ी राइड के लिए तैयार हैं! आइए बहुत बढ़िया! जेबी टीम, बैंड और क्रू ने बहुत अच्छा काम किया। शो सहज और हैरान करने वाला था। आज रात दूसरा राउंड।"

निक ने भी मालती की तस्वीर की शेयर

निक जोनस ने भी इवेंट से कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से कुछ में वह प्रियंका के साथ थे। पहली फोटो में निक ने मालती के साथ पोज दिया। वह हाथ में ड्रमस्टिक लेकर ड्रम सेट के पास एक स्टूल पर बैठी थीं और निक ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ था। मालती को चेक शर्ट, व्हाइट शॉर्ट्स और मैचिंग शूज पहने देखा गया। वह पिंक हेडफोन भी लगाए नजर आईं।

priyanka

एक फोटो में सिंगर ने सोलो पोज भी दिया। तस्वीरों को साझा करते हुए निक ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "साउंड चेक से लेकर मेरी गर्ल्स के साथ स्टेज तक। यांकीज़ की पहली रात शब्दों से परे थी। आज की दूसरी रात का इंतज़ार नहीं कर सकते।"

कॉन्सर्ट में प्रियंका

कॉन्सर्ट में प्रियंका ने संगीत पर थिरकते हुए लोगों का अभिवादन भी किया और एक फैन ने उन्हें एक ब्रेसलेट भी उपहार में दिया। उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कॉन्सर्ट में प्रियंका और मालती के अलावा एक्टर की मां मधु चोपड़ा, मैनेजर अंजुला आचार्य और काल पेन भी मौजूद थे। फैन अकाउंट्स ने कॉन्सर्ट में प्रियंका की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रियंका और निक द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.