Priyanka Chopra की डेढ़ साल की बेटी Malti सीख रही चलना, लेकिन प्यारी मां ने नहीं छोड़ा उसका हाथ

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती को अकेले चलते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra की डेढ़ साल की बेटी Malti सीख रही चलना, लेकिन प्यारी मां ने नहीं छोड़ा उसका हाथ

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस के लिए एक प्यारी पत्नी और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए एक लविंग मॉम हैं। जनवरी 2022 में प्रियंका और निक को सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का आशीर्वाद मिला था। तब से, उन्होंने एक नियम बना दिया है कि माता-पिता में से कोई भी एक हमेशा बच्ची के साथ रहेगा, जब दूसरा अपने काम में व्यस्त होगा।

हालांकि, व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ भी बिताने के लिए कुछ समय निकालते हैं और इसका सबूत अक्सर उनके सोशल मीडिया हैंडल पर मिल जाता है। फिलहाल, तीनों का परिवार अपने कुछ दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहा है और मालती की लेटेस्ट झलक ने हमारे दिलों को पिघला दिया।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की डेढ़ साल की बेटी मालती सीख रहीं चलना

जैसे ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती व अपने कुछ दोस्तों के साथ छुट्टियों पर गए, हमें वहां से कुछ झलकियां मिलीं। सुदीप दत्त द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हम मालती को अपने छोटे दोस्तों के साथ वेकेशन का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। प्रियंका के किताब पढ़ने से लेकर मालती के अकेले चलने तक, उनकी झलकियां मंत्रमुग्ध कर देने वाली थीं। एक तस्वीर में मालती के अकेले खड़े होने के बावजूद, उनकी प्यारी मां ने उनका हाथ नहीं छोड़ा है। वीडियो पर लिखा था, ''2023 की गर्मी।''

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब निक जोनस ने ठीक की बेटी मालती की टोपी 

प्रियंका और निक वास्तव में प्यारे माता-पिता हैं और उनके इंस्टा फ़ीड भी यही संकेत देते हैं। 22 जून 2023 को प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मनमोहक फैमिली फोटो पोस्ट की थी। फोटो में प्रियंका व्हाइट कलर की सलवार-कमीज और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

priyanka

दूसरी ओर, निक ने व्हाइट कलर की कैज़ुअल की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उनकी बेटी मैचिंग ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं। हालांकि, यह निक का प्यारा जेस्चर था, जिसने हमारा दिल जीत लिया। वह अपनी बेटी की टोपी ठीक कर रहे थे, जबकि प्रियंका ने मालती को पीछे से पकड़ रखा था। यह कैमरे में कैद हुई एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक थी।

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की बरसी पर मालती के साथ की पूजा

10 जून 2023 को प्रियंका ने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष पूजा रखी थी और प्रियंका की बेटी मालती ने खुशी-खुशी पूजा के स्थान को सजाने में उनकी मदद की थी। अपनी इंस्टा स्टोरी पर  प्रियंका ने इसकी कुछ झलकियां साझा की थीं, जिनमें मालती छोटे दुपट्टे के साथ पिंक लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

जब प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस बेटी मालती को ले गए पिकनिक पर 

28 मई 2023 को प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती को लंदन में सैर के लिए ले गए थे। प्रियंका ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में प्रियंका और उनकी बेटी कपड़े के टुकड़े पर बैठी नजर आ रही थीं, जबकि निक आधे बैठे हुए थे और फल छील रहे थे।

priyanka

आउटिंग के लिए प्रियंका ने स्नीकर्स के साथ एक बड़ी साइज की डेनिम टी-शर्ट पहनी थी और निक ने मैचिंग पैंट के साथ एक बेज कलर टी-शर्ट पहनी थी। हालांकि, वह मालती ही थीं, जिसने एक बड़ी टोपी के साथ चेकर्ड फ्रॉक में हमारे दिलों को पिघला दिया था। प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''रविवार पिकनिक के लिए हैं।''

फिलहाल, आपको मालती की लेटेस्ट झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.