Priyanka Chopra ने घर पर स्पेशल पूजा के लिए बेटी Malti को पहनाया लहंगा, दुपट्टे ने लगाए चार-चांद

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने नए पर्पल लहंगे वाले लुक से अपनी मां को खुश कर दिया। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने घर पर स्पेशल पूजा के लिए बेटी Malti को पहनाया लहंगा, दुपट्टे ने लगाए चार-चांद

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के ​अलावा एक लविंग मॉम भी हैं। वह बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी बेटी के लिए समय निकाल ही लेती है और अक्सर उसके साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम की झलकियां अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करती हैं। हाल ही में, प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने पहली बार लहंगा पहना, तो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इसकी झलक साझा की।

प्रियंका ने बेटी मालती की लहंगा पहने फोटो की शेयर

दरअसल, 10 जून 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर घर पर विशेष पूजा की। इस मौके की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। प्रियंका ने मालती की किसी का हाथ पकड़कर चलते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, "@poojarajpaljaggiofficial के खूबसूरत लहंगे में किसी ने उनकी बेली बटन ढूंढ ली।" फोटो में दिखाया गया है कि मालती ने लाइट पर्पल लहंगा पहने हुए अपनी बेली बटन में उंगली लगाई है। इसमें स्ट्रैप्स के साथ एक टॉप था, लेस से बना लहंगा और एक छोटा दुपट्टा भी था, जो उसने अपने गले में पहना था।

malti

वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श से फूल उठाती नजर आ रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, "पूजा टाइम, मिस यू नाना।" एक अन्य फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं, जो कि अपने नाना की तस्वीर को ध्यान से देख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, "मिस यू डैड।"

malti

जब पहली बार मालती के चेहरे का हुआ खुलासा

बता दें कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का वेलकम किया था। दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की थी। मालती ने इस साल जनवरी में प्रियंका के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने 30 जनवरी को लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार' समारोह में एक साथ भाग लिया था। यहीं पहली बार मालती के चेहरे का खुलासा हुआ था। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर बेटी के लिए किया था पोस्ट

मदर्स डे पर प्रियंका ने खुद को मां बनाने के लिए अपनी बेटी मालती मैरी का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आई लव यू मालती मैरी। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि आपने मुझे चुना। सभी लोगों को #HappyMothersDay।''

malti

जब मालती ने किए थे सिद्धिविनायक के दर्शन

बीते दिनों, अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका अपनी बेटी को पहली बार भारत साथ ले आई थीं। वह उन्हें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी ले गईं और भगवान से आशीर्वाद मांगा था। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको मालती का लहंगा लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.