Priyanka Chopra-Nick बेटी के दूसरे बर्थडे पर गए मंदिर, बिंदी और माला पहने बेहद क्यूट दिखीं Malti

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी का दूसरा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। अब अभिनेत्री ने इसकी कुछ इनसाइड झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra-Nick बेटी के दूसरे बर्थडे पर गए मंदिर, बिंदी और माला पहने बेहद क्यूट दिखीं Malti

ऐसा लगता है जैसे कल ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत किया है। हालांकि, छोटी बच्ची मालती मैरी अब दो साल की हो चुकी हैं। बेटी के दूसरे बर्थडे पर प्रियंका-निक और उनकी मां मधु अपनी लाडली को ईश्वर से आशीर्वाद दिलाने के लिए एक मंदिर ले गए। इससे साफ होता है कि भले ही प्रियंका अमेरिका में बस गई हैं, लेकिन वह अपनी परंपराओं और संस्कारों को नहीं भूली हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के दूसरे जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

प्रियंका चोपड़ा बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही एक लविंग मॉम भी हैं, जो अपनी बेटी पर जान न्योछावर करती हैं। मालती के दूसरे बर्थडे के मौके पर उन्होंने जमकर मस्ती की। 17 जनवरी 2024 को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाडली के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए किए गए हर चीजों की कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में हम छोटी मालती को व्हाइट ड्रेस के साथ एक बड़ी माला पहने हुए देखते हैं। इसके साथ उन्होंने एक ग्रीन बिंदी भी लगाई है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

malti

जब Priyanka ने बेटी Malti के प्री-मैच्योर बर्थ पर कहा था- 'हर मिनट चेक करती थी कि वह जिंदा है या नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आगे उनकी पार्टी से बर्थडे गर्ल की एक तस्वीर है। टियारा और दिल के शेप का गॉगल्स उनके लुक को बहुत क्यूट बना रहा था। एक अन्य तस्वीर में 'बाजीराव मस्तानी' अभिनेत्री को मालती को अपनी बाहों में लिए हुए देखा जा सकता है, इसमें एक मंदिर में पंडितजी उनके लिए देवी के सामने पूजा करते दिख रहे हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी प्रियंका, मालती व मधु चोपड़ा के साथ दर्शन में शामिल हुए और अपनी बेटी की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

malti

malti

malti

अगली तस्वीरों में हम प्यारे माता-पिता को अपने डॉगी के साथ समुद्र तट पर कुछ क्वालिटी टाइम बिताते और एक कोजी डिनर डेट को एंजॉय करते हुए देखते हैं। इसके बाद हुई पार्टी में मालती ने रेड एंड पिंक कलर के कपड़े पहने। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''वह हमारा चमत्कार है और अब वह दो साल की हो गई है।''

malti

malti

malti

malti

जब Priyanka Chopra की बेटी Malti ने दोस्तों संग अपने LA होम में एंजॉय की प्ले डेट, कार चलाती आई थीं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब निक जोनस ने बेटी मालती के दूसरे बर्थडे की झलकियां कीं शेयर

15 जनवरी 2024 को मालती के दो साल के पूरे होने के मौके पर प्रियंका और निक ने अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के लिए मालिबू में एक पार्टी की मेजबानी की थी। इससे पहले, डैडी निक ने एल्मो-थीम वाली मजेदार बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में हर कोई अपने चमकीले और रंग-बिरंगे आउटफिट में उत्साहित दिख रहा था। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''हमारी नन्हीं परी 2 साल की हो गई है।''

priyanka

मालती के दूसरे बर्थडे की सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.