Priyanka Chopra ने Malti को पैपराजी की ओर हाथ हिलाने को कहा, तो थोड़ी थकी हुई दिखीं लाडली

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ इंडिया पहुंची हैं। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra ने Malti को पैपराजी की ओर हाथ हिलाने को कहा, तो थोड़ी थकी हुई दिखीं लाडली

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करने के बाद से लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि, अक्सर वह भारत आती रहती हैं। ऐसे ही हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई आई हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

मालती संग इंडिया पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

14 मार्च 2024 को प्रियंका चोपड़ा अपनी प्यारी छोटी बच्ची मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंचीं। अभिनेत्री ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी काउबॉय टोपी के साथ निखारा था। दूसरी ओर, उनकी बेटी मालती ग्रीन एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में बहुत प्यारी लग रही थीं। प्रियंका ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की ओर विनम्रता से हाथ हिलाया और मुस्कुराईं।

priyanka chopra

मालती मैरी थोड़ी थकी हुई आई नजर

प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को भी लोगों की तरफ हाथ हिलाने के लिए कहा, लेकिन छोटी सी बच्ची लंबी उड़ान के बाद थोड़ी थकी हुई नजर आ रही थी, जो किसी से बात करने के मूड में नहीं लग रही थी। वहीं, अभिनेत्री ने पैपराज़ी के साथ बातचीत करने के लिए कुछ समय निकाला। उन्होंने खुलासा किया कि वह 10 दिनों के लिए इंडिया आई हैं।

priyanka chopra

जब प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने ली सेल्फी

बता दें कि मालती मैरी पूरी तरह से एक कैमरा पर्सन हैं। इससे पहले, 12 जनवरी 2024 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई मनमोहक तस्वीरों के साथ अपने फैंस खुश कर दिया था। तस्वीरों में कुछ सेल्फीज़ दिखाई दीं जो उनकी बेटी मालती ने अपनी मां के फ़ोन से लेने की कोशिश की थी। हालांकि, हम मालती के चेहरे का आधा हिस्सा ही देख सकते हैं, लेकिन तस्वीरें फैंस को खुश करने के लिए काफी थीं। तस्वीरों में से एक के ऊपर प्रियंका ने लिखा था, "उसने कुछ सेल्फी लीं।"

priyanka chopra

priyanka chopra

जब Priyanka ने बेटी Malti के प्री-मैच्योर बर्थ पर कहा था- 'हर मिनट चेक करती थी कि वह जिंदा है या नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का एल्मो-थीम वाला बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती ने अपना दूसरा जन्मदिन अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। छोटी बच्ची ने गुलाबी रंग का स्वेटर पहना हुआ था, जिस पर लाल दिल छपा हुआ था और इसे लाल पैंट के साथ जोड़ा था। मालती एक टियारा पहने बेहद प्यारी लग रही थी।

दूसरी ओर, जब प्रियंका ने निक को गले लगाया, तो उन्होंने ऑरेंज कलर की हुडी पहनी हुई थी, निक ने लाल हुडी में कैजुअल लुक रखा था। जन्मदिन के जश्न वाली जगह को एल्मो-थीम वाली सजावट से सजाया गया था। प्रियंका और निक को अपने नन्हें बच्चे के लिए एल्मो-थीम वाला केक भी मिला था, जो बहुत स्वादिष्ट था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

priyanka chopra

जब Priyanka Chopra की बेटी Malti ने दोस्तों संग अपने LA होम में एंजॉय की प्ले डेट, कार चलाती आई थीं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको प्रियंका की बेटी मालती संग लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.