Priyanka Chopra ने दिवाली पार्टी में पहना लहंगा-चोली, नेटिजंस ने डार्क मेकअप के लिए किया ट्रोल

हाल ही में, हमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की उनके परिवार के साथ दिवाली समारोह की कुछ शानदार तस्वीरें मिलीं। हालांकि, कुछ नेटिजंस उनके मेकअप से संतुष्ट नहीं दिखे। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने दिवाली पार्टी में पहना लहंगा-चोली, नेटिजंस ने डार्क मेकअप के लिए किया ट्रोल

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनकी एक्टिंग स्किल और सार्टोरियल फैशन सेंस के लिए बेहद पसंद किया जाता है। निक जोनस की एक प्यारी पत्नी और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक लविंग मॉम होने के साथ ही प्रियंका रियल फैशनिस्टा भी हैं, जिनका फैशन गेम हमेशा ऑन पॉइंट पर रहता है।

इसके अलावा, वह अपनी देसी संस्कृति को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और अक्सर हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाते हुए देखी जाती हैं। ऐसे में जब पूरा देश दिवाली का जश्न मना रहा था, तो वहीं प्रियंका के फैंस बेसब्री से उनकी झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। अब, हमें परिवार के साथ प्रियंका की दिवाली उत्सव की कुछ शानदार तस्वीरें मिलीं।

प्रियंका चोपड़ा लहंगा-चोली में दिखीं रॉयल, तो दिवाली पार्टी में देसी लुक में दिखे निक जोनस

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने निक जोनस और उनके परिवार के साथ उनके दिवाली उत्सव की कई झलकियां साझा कीं। पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ थामे हुए और अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरते नजर आए, इससे एक-दूसरे के लिए उनका प्यार साबित हुआ।

Priyanka Chopra

जहां प्रियंका ने मैरून वेलवेट चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, वहीं निक पिंक ब्रोकेड जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। प्रियंका के जेठ जो जोनस को भी ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहने देखा गया। हमें इसी दिवाली पार्टी की कुछ अंदर की तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें खाने का मेन्यू और भी बहुत कुछ दिखाया गया है।

Priyanka Chopra

दिवाली पार्टी के लिए प्रियंका के लुक की बात करें, तो उनकी मैरून चोली में फुल स्लीव्स और डीप वी-नेक था। उन्होंने अपने लुक को 'बुल्गारी सर्पेंट' नेकलेस और ग्लैम मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें ब्लश्ड एंड हाइलाइटेड चीक्स, डार्क रेड लिपस्टिक, मैचिंग आईशैडो, एक बिंदी और डिफाइन्ड ब्रोज शामिल थीं। इसके अलावा, उन्होंने अपने बालों को लाल गुलाबों से सजे नीट बन में बांधा था और अपनी सिंदूर लगी मांग को फ्लॉन्ट किया था।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

जब Priyanka Chopra की वेकेशन की बिकिनी फोटोज हुईं वायरल, नेटिजंस ने पैरों के रंग को लेकर किया था ट्रोल...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका के मेकअप पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

हालांकि, दिवाली पार्टी के लिए प्रियंका का फैशन गेम बेस्ट था, लेकिन कई नेटिजंस उनके मेकअप से खुश नहीं थे। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, “उनके मेकअप आर्टिस्ट को क्या दिक्कत है!! हे भगवान”, एक अन्य ने लिखा, “उनके मेकअप में क्या खराबी है।” दूसरी ओर, प्रियंका और निक के कई फैंस ने दिवाली पार्टी के लिए उनके सौहार्दपूर्ण और शानदार लुक के लिए कपल की तारीफ की। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

Priyanka Chopra

जब Priyanka Chopra ने मदरहुड के प्रभाव पर की बात, बोलीं- 'इसने मुझे ज्यादा नाजुक बना दिया है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई मालती की पहली रंगोली की झलक 

प्रियंका ने इस साल अपने दिवाली सेलिब्रेशन की एक भी झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट नहीं किया। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी मालती द्वारा बनाई गई आधी-अधूरी रंगोली की एक तस्वीर शेयर की थी। 12 नवंबर 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने फर्श पर चॉक और पेस्टल कलर्स का उपयोग करके अपनी बेटी मालती की पहली रंगोली की एक झलक दिखाई थी। प्यारी मां ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “पहली रंगोली।”

Priyanka Chopra

जब Priyanka ने बेटी Malti के प्री-मैच्योर बर्थ पर कहा था- 'हर मिनट चेक करती थी कि वह जिंदा है या नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, निक और उनके परिवार के साथ दिवाली उत्सव से प्रियंका की शानदार तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.