Priyanka Chopra ने पति Nick व बेटी Malti संग वेकेशन की तस्वीरें कीं शेयर, मस्ती करती दिखी फैमिली

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मैक्सिको के काबो में नए साल का जश्न मनाया। अब, उन्होंने अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने पति Nick व बेटी Malti संग वेकेशन की तस्वीरें कीं शेयर, मस्ती करती दिखी फैमिली

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो अक्सर अपनी फैमिली की क्यूट झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका ने फैंस को तस्वीरों की एक सीरीज दिखाई, जिसमें कपल के जश्न और एक साथ बिताए खुशी के पलों को दिखाया गया है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली वेकेशन की दिखाई झलक

7 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें हम प्रियंका को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देख सकते हैं। पहली तस्वीर में निक जोनस कैमरे की तरफ देखते हुए बेटी मालती और प्रियंका समुद्र की ओर देखती हुई नजर आईं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका बेटी के साथ समुद्र की उठती लहरों को देख रही हैं।

priyanka

तीसरी झलक में बेटी को सीने से लगाए प्रियंका चोपड़ा ने सेल्फी ली है। चौथी तस्वीर में प्रियंका और निक साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। पांचवी तस्वीर में जोनस फैमिली बीच पर वेकेशन एंजॉय करती हुई दिख रही है। छठी तस्वीर में देसी गर्ल धूप का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं। आखिरी तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बोट चलाते हुए बेहद क्यूट लग रही हैं। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा संग पोज दे रही हैं।

priyanka

priyanka

फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “अपनी आत्मा को बहलाने में कुछ समय लगा। 2023 को मैंने बिताया था.. शायद मैं अब भी इसे बिता रही हूं, 2024 में शांति, राहत, परिवार, प्रेम, आनंद और कम्युनिटी को हाईलाइट किया गया। अपने चाहने वालों को पास रखें। यदि हम ऐसा कर सकें, तो हम बहुत भाग्यशाली हैं। नए साल की शुभकामनाएं।" 

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली वेकेशन पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं

तस्वीरों पर फैन्स ने भी रिएक्शन दिया। उनमें से एक ने लिखा, "मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन उन्हें देखने के बाद मुझे बहुत सारी पॉजिटिव वाइब्स मिलती हैं, वह बहुत अच्छी तरह से पली-बढ़ी हैं, अनुशासित हैं और सच्चे पहलुओं में साक्षर हैं, इसका श्रेय उनकी मां को जाता है।" कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की फैमिली को न्यू ईयर विश किया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

priyanka

प्रियंका और निक का न्यू ईयर सेलिब्रेशन

हाल ही में, उन्होंने अपने पति और गायक निक जोनस के साथ मैक्सिको के काबो में नए साल का जश्न मनाया था। उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक के भाई जो और केविन जोनस भी शामिल हुए थे। वेकेशन से एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें निक और प्रियंका काबो में नए साल का जश्न मनाते दिखे थे।

priyanka

वीडियो में प्रियंका और निक को 'हैप्पी न्यू ईयर' चश्मा पहने और अपने करीबी परिवार के साथ जश्न मनाते देखा गया था। सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा के पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' और आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' शामिल हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह 'डॉन 3' में अपनी रोमा की भूमिका दोबारा निभाएंगी।

priyanka

जब Priyanka Chopra ने मदरहुड के प्रभाव पर की बात, बोलीं- 'इसने मुझे ज्यादा नाजुक बना दिया है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रियं​का और उनकी फैमिली के वेकेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.