Mannara के बर्थडे बैश में पहुंचे Priyanka Chopra-Nick Jonas, बहनों ने एक-दूसरे को किया हग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कजिन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मनारा ने अपनी बहन का गर्मजोशी से स्वागत किया। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mannara के बर्थडे बैश में पहुंचे Priyanka Chopra-Nick Jonas, बहनों ने एक-दूसरे को किया हग

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraपूरी तरह से फैमिली पर्सन हैं और इस बात का सबूत अक्सर देखने को भी मिलता है। उनके पास बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन वह परिवार को प्राथमिकता देने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सारी सुर्खियां बटोर लीं, जब वह अपने प्यारे पति निक जोनस के साथ चचेरी बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।

मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

'बिग बॉस 17' फेम मनारा चोपड़ा 29 मार्च 2024 को 33 साल की हो गईं और इसका जश्न मनाने के लिए उन्होंने एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की। उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भला इसे कैसे मिस कर सकती थीं? अभिनेत्री पार्टी में एक व्हाइट कटआउट ड्रेस, एक डीप-नेक बस्टियर टॉप और एक फिटिंग स्कर्ट पहने हुए स्टाइल में पहुंचीं। प्रियंका ने डायमंड रिंग्स और खूबसूरत नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

Mannara Chopra’s birthday party

दूसरी ओर, प्रियंका के पति निक जोनस ने लीफ एंड ब्रांच प्रिंट के साथ एक शीयर व्हाइट शर्ट चुनी थी। उन्होंने शर्ट को व्हाइट वेस्ट और येलो कलर की ट्राउजर के साथ जोड़ा था। इवेंट में यह कपल स्टाइल में पहुंचा था। तुरंत ही शटरबग्स ने उन्हें घेर लिया और उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया।

Mannara Chopra’s birthday party

Mannara Chopra’s birthday party

जब Priyanka Chopra बेटी Malti और पति Nick Jonas को ले गईं अयोध्या के राम मंदिर, लिया आशीर्वाद। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मनारा चोपड़ा ने एंट्री गेट पर अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को कसकर लगाया गले

मनारा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के आगमन पर उन्हें कसकर गले लगाते हुए गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों बहनों का अटूट प्यार साफ नजर आ रहा था। इसके तुरंत बाद कजिन्स ने पैपराजी के लिए पोज़ दिया और फ्रेम में मनारा की बहन मिताली भी शामिल हुईं।

Mannara Chopra’s birthday party

Mannara Chopra’s birthday party

Priyanka Chopra ने अंबानी के होली बैश में पहना 8 करोड़ का कीमती स्टोन-स्टडेड 'Bvlgari' नेकपीस...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मनारा अपने 33वें जन्मदिन पर रेड 'बार्बी' लुक में आईं नजर

मनारा चोपड़ा अपने 33वें जन्मदिन पर रेड रफल्ड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस में रफल डिटेलिंग के साथ एक डीप नेकलाइन थी। उन्होंने इसे रेड फ्लोरल चोकर के साथ पेयर किया था और अपने लुक को एक घड़ी, गोल्डन ब्रेसलेट व ढेर सारे रिंग्स से पूरा किया था। मनारा ने रेड ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खुला रखा था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड डैंगलर इयररिंग्स और पेप-टो हील के साथ पूरा किया था।

Mannara Chopra’s birthday party

Mannara Chopra’s birthday party

Priyanka Chopra की बेटी Malti ने भारत में मनाई पहली होली, कजिन Mannara Chopra भी हुईं शामिल। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम मनारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की और झलकियां देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो ​आपको प्रियंका और निक का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.