'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर्स हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ों में से एक हैं। क्या वे वास्तविक जीवन में भी डेटिंग कर रहे हैं? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
इतिहास इस बात का गवाह है कि, ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री वास्तविक जीवन के रोमांस में बदल जाती है। देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी और करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट से लेकर शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ तक, टीवी की दुनिया एक आदर्श मैचमेकर की भूमिका निभाने के लिए विख्यात है। हालिया खबरों के अनुसार, लोकप्रिय अभिनेता हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) इंडस्ट्री के नए लवबर्ड हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, लोकप्रिय डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' और 'डॉ अभिमन्यु' की भूमिका निभाने वाले ये रूमर्ड कपल हर किसी की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी है और इस हिंदी सीरियल ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि हर्षद और प्रणाली के बीच 16 साल का अंतर है, लेकिन उनके ऑन-स्क्रीन बॉन्ड ने उनके बीच ऑफ-स्क्रीन प्रेम की अफवाहें फैलाई हैं। अब फैंस यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि, क्या दोनों रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं।
हर्षद चोपड़ा को अक्सर छोटे पर्दे के शाहरुख खान के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनके रोमांटिक सीन किसी भी लड़की को पिघला सकते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की साल भर की शूटिंग के साथ कई लोगों ने अनुमान लगाया कि, हर्षद और उनकी महिला को-एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ एक साथ हैं। अब, सेट से हाल ही में एक स्कूप में कुछ ऐसा ही बताया गया है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 'YRKKH' के सेट से एक सूत्र ने पुष्टि की कि, कथित कपल एक साथ काफी समय बिताता है और कई डेट पर भी जाता है। सूत्र ने बताया कि, “वे सेट पर एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। उनका दोपहर का भोजन एक साथ होता है, वे एक साथ पहुंचते हैं और यहां तक कि, वह पैकअप भी साथ करते हैं और एक साथ निकलते हैं। हम जो जानते हैं, वे कई बार डेट पर भी जा चुके हैं।”
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु को यूजर ने कहा- 'अकेले ही मरोगी', एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर बोलती कर दी बंद)
इसके अलावा, रिपोर्ट में एक्टर्स के एक और करीबी सूत्र का हवाला दिया गया, जिन्होंने साझा किया कि प्रणाली, हर्षद के प्यार में डूबी हुई हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि, हो सकता है कि, दोनों जल्द ही अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा न करें, क्योंकि अभिनेता अपने निजी जीवन को गुप्त रखना पसंद करते हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना-अमृता अरोड़ा और मलाइका को नेटिजन ने कहा- 'बुड्ढी', तो एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब)
इससे पहले 'टेलीचक्कर' के साथ एक साक्षात्कार में हर्षद चोपड़ा ने टेलीविजन शो में रोमांटिक सीन करने के बारे में बात की थी। अपने अंतरंग सीन पर अपने परिवार की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करते हुए हर्षद ने मजाकिया जवाब दिया था और कहा था कि, उन्होंने अपने दिमाग को प्रशिक्षित किया था कि, वे प्रदर्शन करते समय अपने माता-पिता के बारे में न सोचें। उनकी चतुर प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया था कि, वह अपने प्रोफेशन के प्रति सच्चे हैं। उनके शब्दों में, "यह वास्तव में मजाकिया है! जब मैं रोमांटिक सीन कर रहा हूं, मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं होता है, मैं पूरी तरह से सीन में होता हूं, मुझे नहीं लगता कि, मम्मी जी, पापा जी क्या बोलेंगे या मैं अपनी बहन का सामना कैसे करूंगा।"
(ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी नारायणन की लव स्टोरी: कॉलेज फ्रेंड से जीवन साथी बनने तक, ऐसी है कहानी)
खैर, हम हर्षद और प्रणाली के रिश्ते के आधिकारिक होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।